{"_id":"57daf1a44f1c1bf504d47898","slug":"bjp-open-metropolis-office-at-the-hints-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंट हाउस में खुला भाजपा का महानगर कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंट हाउस में खुला भाजपा का महानगर कार्यालय
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
हिंट हाउस बिल्डिंग में अपना महानगर कार्यालय खोला है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने हिंट हाउस बिल्डिंग में अपना महानगर कार्यालय खोला है। बृहस्पतिवार को हवन, पूजन और मंत्राच्चारण के साथ नए कार्यालय का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह भी मौजूद रहे।
आरडीसी के हिंट चौक स्थित इस कार्यालय से सभी भाजपाइयों के जुडे़ रहने का आह्वान महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने किया। वीके सिंह ने कहा कि 2017 के विस चुनाव की तैयारी में भाजपा के हर कार्यकर्ता को अब जुट जाना चाहिए।
इसके लिए सभी मंडल अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों जनसंपर्क शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि वह आशा करते हैं कि महानगर की तीनों विधानसभा सीट पर भाजपा विधायकों का ही परचम लहराएगा।
विज्ञापन
मौके पर महामंत्री राजीव अग्रवाल, मान सिंह गोस्वामी, राजेश त्यागी, लेखराज माहौर, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, पूर्व विधायक नरेंद्र शिशौदिया, अनिल स्वामी, आशा शर्मा, सरदार एसपी सिंह, पूर्व राज्यमंत्री बालेश्वर त्यागी आदि मौजूद रहे।
अमरेश शर्मा ने ली बीजेपी की सदस्यता
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और भाजपा महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा जी के नेतृत्व में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा साहिबाबाद के अध्यक्ष अमरेश शर्मा ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री ने अमरेश का पार्टी में स्वागत करते हुये कहा कि वह केंद्र सरकारी की जनहित योजनाओ को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे।