{"_id":"648e08f8177c2c49dc04f984","slug":"bjp-mla-threatened-to-kill-district-media-in-charge-ghaziabad-news-c-30-1-134288-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जिला मीडिया प्रभारी को भाजपा विधायक ने दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जिला मीडिया प्रभारी को भाजपा विधायक ने दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
लोनी। रामपार्क कॉलोनी स्थित शुक्रवार रात सगाई समारोह में भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी धजय खारी ने भाजपा से लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मीडिया प्रभारी ने लोनी विधायक के खिलाफ अंकुर विहार थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। वहीं, विधायक ने आरोपों को गलत बताया है। खानपुर जप्ती गांव में धजय खारी परिवार के साथ रहते हैं। वह भाजपा से गाजियाबाद जिला मीडिया प्रभारी हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात वह भाजपा नेता हिमांशू लोहरा के बेटे की सगाई समारोह में गए थे। भाजपा नेता ने उन्हें निमंत्रण दिया था। वहां पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे, वह उनके साथ कुर्सी पर बैठे थे। रात करीब आठ बजे लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर अपने गनर के साथ समारोह में पहुंचे। आरोप है कि विधायक ने उन्हें आवाज लगाई, विधायक की आवाज सुनकर वह कुर्सी पर खड़े हो गए। विधायक ने उनका हाथ पकड़ा और गाली-गलौज करने लगे। विधायक बोले कि ऐसा इलाज करूंगा कि पुश्तें याद रखेंगी। आरोप है कि विधायक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद धजय खारी अपना हाथ छुड़वाकर वहां से बाहर जाने लगे। बाहर आने के दौरान विधायक ने अपने गनर को उन्हें पकड़ कर लाने के लिए कहा। उन्होंने बाहर निकलकर पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। इसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी। उन्होंने आगे कहा कि विधायक द्वारा उनकी हत्या कराने की धमकी देने के बाद उनका परिवार चिंतित है। उन्होंने कहा कि विधायक उनकी हत्या करा सकते हैं। अगर उनके और उनके परिवार पर हमला या घटना होती है, तो इसके जिम्मेदार लोनी विधायक होंगे। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसीपी विवेक सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। वीडियो फुटेज मंगाया है। साक्ष्य मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बोले विधायक
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि वह समारोह में गए थे लेकिन उनका पदाधिकारी के साथ कोई विवाद नहीं हुआ। उसने मानसिक रुप से परेशान होकर किसी और को देख लिया होगा।
विज्ञापन
बोले विधायक
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि वह समारोह में गए थे लेकिन उनका पदाधिकारी के साथ कोई विवाद नहीं हुआ। उसने मानसिक रुप से परेशान होकर किसी और को देख लिया होगा।
विज्ञापन