{"_id":"6490a74506513426ba047ed4","slug":"bike-rider-with-fake-number-plate-arrested-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-136120-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक चलाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक चलाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजियाबाद। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक चलाने वाले युवक अजीत उर्फ आजाद निवासी रजापुर को कविनगर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इस बाइक के 14 चालान कट चुके थे, लेकिन नंबर हरियाणा के युवक के वाहन का होने की वजह से सभी चालान उनके पते पर हरियाणा पहुंच रहे थे। पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक भी बरामद की है, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी।
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि बीते शनिवार को मुस्तफा खान निवासी नवाब गढ़, हरियाणा ने गाजियाबाद पहुंचकर तहरीर दी थी। मुस्तफा ने बताया था कि उसकी गाड़ी हरियाणा में खड़ी है, इसके बावजूद गाजियाबाद में उसकी बाइक के 14 चालान किए गए हैं। उन्होंने बताया था कि उनके वाहन संख्या को कोई अन्य व्यक्ति गलत तरीके से अन्य वाहन पर इस्तेमाल कर रहा है। एसीपी ने बताया कि आरोपी अजीत उर्फ आजाद को शास्त्रीनगर चौकी क्षेत्र के कार्टे चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
उसके पास से सिल्वर रंग की बुलेट बाइक बरामद हुई है। अजीत ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने यह बाइक अपने साले सुनीत उर्फ सुनील निवासी ग्राम सैदपुर, बुलंदशहर से ली थी। वह फिलहाल मध्य प्रदेश की जेल में बंद है। जांच में पता चला है कि उसके साले ने यह बाइक चुराकर उसका चेसिस, इंजन नंबर और नंबर प्लेट बदलकर अजीत को दी थी। हालांकि बाद में उसे यह बात पता चल गई थी, लेकिन वह फिर भी बाइक का इस्तेमाल करता रहा।