फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bhurun parikshan one arrest

Ghaziabad News: लोनी में भ्रूण लिंग परीक्षण करते एक आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
bhurun  parikshan one arrest

विज्ञापन
छापेमारी में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन और आठ हजार रुपये बरामद

माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद।लोनी के प्रशांत विहार इलाके में अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण करते हुए आरोपी कमल को दिल्ली उत्तर जिले और गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन और आठ हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। कमल पर इससे पहले भी चार बार ऐसे ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है, लेकिन हर बार जमानत पर बाहर आकर वह दोबारा अवैध गतिविधि शुरू कर देता था।

जिला मलेरिया अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्र ने बताया कि कमल 41 हजार रुपये में भ्रूण लिंग परीक्षण करने की डील करता था। बुधवार को दिल्ली और गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डिकॉय ऑपरेशन के तहत छापा मारा। टीम के पहुंचने की भनक लगते ही कमल कमरे के दूसरे दरवाजे से भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया और उपकरणों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


दिल्ली में जांच कराने का झांसा देकर लोनी लाया था
दलाल महिला ने डिकॉय ग्राहक से 41 हजार रुपये में जांच तय की थी। जांच के नाम पर उसने पहले आठ हजार रुपये लिए और दिल्ली में टेस्ट कराने का हवाला देकर महिला को साथ ले गया, लेकिन उसे लोनी के प्रशांत विहार में स्थित एक कमरे में ले आया, जहां कमल पहले से अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में टीम आरोपी कमल और बरामद मशीन के साथ लोनी थाने पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed