फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bhojpur police failed to even identify the deceased, let alone solve the murder.

Ghaziabad News: हत्या का खुलासा तो दूर, मृतक की शिनाख्त करने में भी विफल रही भोजपुर पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Bhojpur police failed to even identify the deceased, let alone solve the murder.
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव कलछीना में दस दिन पूर्व मिले युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक के पेट और सीने पर पांच गोली मारकर हत्या की गई। हत्या का खुलासा तो दूर की बात भोजपुर पुलिस अभी तक मृतक की शिनाख्त करने में भी असफल रही है। पुलिस का दावा है कि पांच लोगों की टीम मृतक की शिनाख्त में लगी है।
विज्ञापन

भोजपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव कलछीना के समीप बीती 20 जनवरी को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे किनारे गोली लगा एक युवक का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के पेट और सीने पर पांच गोली मारने की पुष्टि हुई थी। चार गोली शरीर में धंस गई थी जबकि एक गोली आरपार हो गई थी। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास थी। पुलिस ने हत्या का शीघ्र खुलासा का दावा किया था। मगर भोजपुर पुलिस के लिए मृतक की शिनाख्त करना भी पहेली बन गई। बिना शिनाख्त के हत्या का खुलासा असंभव है। पुलिस ने घटना के खुलासे में पांच टीमों के लगे होने का दावा किया था मगर टीमें अभी तक मृतक की शिनाख्त करने में विफल हैं। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना का कहना है कि मृतक की शिनाख्त के लिए पांच लोगों की टीम लगी हुई हैं। टीम दिल्ली एनसीआर के अलावा आसपास के जनपदों से गुमशुदाओं का रिकॉर्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed