फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bharatiya Mazdoor Sangh meeting concluded

भारतीय मजदूर संघ की बैठक संपन्न

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Mazdoor Sangh meeting concluded
बैठक के दौरान मौजूद संघ के पदाधिकारी - फोटो : AMAR UJALA
भारतीय मजदूर संघ की बैठक संपन्न गाजियाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय मजदूर संघ ने सुभाष मार्केट रमतेराम रोड स्थित कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया। जिला मंत्री बिजेंद्र कुमार ने जन-मानस में पर्यावरण को ठीक रखने के लिए जागरूक किया। बैठक में कार्यकारिणी में कुछ सदस्यों को मनोनीत किया गया, जिसमें नितिन रोहतगी को जिला अध्यक्ष, राघवेंद्र राय को संगठन मंत्री और अनिल चौधरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व राजस्थान में मजदूरों के खिलाफ कानून ले कर आई सरकार के विरोध में भारतीय मजदूर संघ ने राष्ट्रीय स्तर पर इस कानून का विरोध करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 10 जून को सरकार द्वारा पीएसयू के निजीकरण के विरोध में भारतीय मजदूर संघ से संबंधित संगठनों द्वारा उनकी यूनिट में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही गाजियाबाद में मजदूरों के लिए पांच सहायता केंद्र खोले जा रहे हैं। भारतीय मजदूर संघ एक जून से 15 जून तक काले कानून के विरोध में हस्ताक्षर अभियान भी चला रहा है। बैठक में महावीर महतो, मंजीत सिंह, कमल ओबराय, किरणपाल भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed