{"_id":"69dd57a736e8bbc3050e9770","slug":"bhakiyu-laid-siege-to-the-police-station-for-seven-hours-after-a-farmer-was-detained-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-17757-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: किसान को हिरासत में लेने पर भाकियू ने सात घंटे थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: किसान को हिरासत में लेने पर भाकियू ने सात घंटे थाना घेरा
विज्ञापन
लोनी। मीरपुर हिंदू गांव में कूड़ा प्लांट को लेकर हुए बवाल के आरोप में किसान रामनरेश को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस दौरान किसानों ने ट्रॉनिका सिटी थाने पर सोमवार को सात घंटे धरना-प्रदर्शन किया। किसान को छोड़ने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। किसानों ने कहा कि पूछताछ के लिए तड़के चार बजे किसान को हिरासत में लेने की क्या जरूरत थी। यदि पुलिसककी मंशा ठीक थी तो सामान्य तौर पर बुलाया जा सकता था।
किसान मास्टर महेंद्र त्यागी ने बताया कि मीरपुर हिंदू गांव में कूड़ा प्लांट को लेकर दर्जनों गांवों के किसान विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर पथराव के आरोप में ट्रॉनिका सिटी थाने में उनके समेत नीरज त्यागी, रामनेरश उर्फ टेका, बोबी त्यागी व गौरव त्यागी समेत 10 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने सोमवार तड़के चार बजे किसान साथी रामनेरश उर्फ टेका को हिरासत में घर से लेकर गए। इसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसान ट्रॉनिका सिटी थाने पहुंचे और उनको छोड़ने की मांग की। किसान रामनरेश को नहीं छोडना गया तो सभी थाने के सामने ही धरने पर बैठ गए। महेंद्र त्यागी ने बताया कि किसान करीब सुबह पौने दस बजे से शाम करीब साढ़े चार बजे तक जमे उठे। हालांकि बाद में रामनरेश को छोड़ दिया गया तो धरना भी खत्म कर दिया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पूछताछ करने के बाद पुलिस ने नामजद को छोड़ दिया है।
-- --