फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Beer-liquor 55 shops will be removed from the highway shore

हाईवे किनारे से हटेंगी बीयर-शराब की 55 दुकानें

Wed, 29 Mar 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद Updated Wed, 29 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Beer-liquor 55 shops will be removed from the highway shore
डेमो पिक
शराब-बीयर शॉप को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब जिले में हाईवे किनारों से 55 दुकानों को हटाया जाएगा। डीएम, एसएसपी, लोक निर्माण विभाग और आबकारी विभाग के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में इसका निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा 35 दुकानें एनएच-24 से हटेंगी। इसी प्रकार लोनी में 13 और लाल कुआं से छपरौला के बीच सात दुकानों को हटाया जाएगा। इस निर्णय को एक अप्रैल से इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी करुणेंद्र सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश में स्पष्ट किया था कि सभी हाईवे किनारों से देशी-अंग्रेजी शराब, बीयर और मॉडल शॉप को हटाया जाए। इसी के चलते गाजियाबाद में 55 दुकानों को चिन्हित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एनएच-24 पर यूपी गेट से लेकर मसूरी तक देशी शराब की 15, अंग्रेजी शराब की 06, बीयर की 08 शॉप के साथ ही छह मॉडल शॉप हटाए जाएंगे। इसी प्रकार लोनी स्थित स्टेट हाईवे-57 किनारे से देशी की 07, अंग्रेजी की 05 और बीयर की एक दुकान को हटवाया जाएगा। एनएच-91 पर लाल कुआं से छपरौला के बीच देशी, अंग्रेजी और बीयर की दो-दो दुकानों के साथ ही एक मॉडल शॉप को हटाया जाएगा।


मेरठ तिराहे से मोदीनगर कादराबाद तक ‘हाईवे’ पर ही कायम रहेंगे ठेके:
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से भले ही गाजियाबाद की सीमा से हाईवे किनारे स्थित 55 शराब की दुकानों को हटाया जाएगा, मगर ‘टेक्निकल पेंच’ के चलते यूपी गेट से लेकर मेरठ रोड तिराहा और मोदीनगर के कादराबाद तक दिल्ली-मेरठ रोड के किनारे स्थित शराब की सभी दुकानों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का असर नहीं होगा। ऐसे में इस रोड किनारे सभी ठेके पूर्व की तरह ही रहेंगे।

ऐसा ही हाल मेरठ रोड तिराहे से लेकर ठाकुरद्वारा होते हुए लाल कुआं तक रहेगा। ज्ञानी बार्डर से लेकर मोहन नगर चौराहे तक और ठाकुरद्वारा से लेकर गोविंदपुरम फ्लाईओवर तक के सड़क किनारे शराब की दुकानें भी यथावत रहेंगी।


आबकारी अधिकारी करुणेंद्र सिंह ने बताया कि 20 जनवरी 2016 को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग विभाग द्वारा एक अधिसूचना जारी करके एनएच-58 (यूपी गेट से मोदीनगर के कादराबाद तक) डिनोटिफाई कर दिया गया था। ऐसे में यह मार्ग अब नेशनल हाईवे की श्रेणी में नहीं आता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed