फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bareilly based inspector has been booked misdeed case in Loni

वर्दी पर लगा दाग: बरेली में तैनात दरोगा पर लोनी में दुष्कर्म का मुकदमा, महिला बोली- कहता था बीवी बनाएगा

Fri, 03 Oct 2025 10:20 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, लोनी
माई सिटी रिपोर्टर, लोनी Published by: विकास कुमार Updated Fri, 03 Oct 2025 10:20 PM IST
सार

कोर्ट के आदेश पर लोनी थाने में दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
Bareilly based inspector has been booked misdeed case in Loni
महिला ने दरोगा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप - फोटो : AI Generated

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद स्थित शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बरेली में तैनात दरोगा जय सिंह निगम के खिलाफ लोनी थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। साल 2019 में महिला ने साहिबाबाद थाने में झगड़े का मुकदमा दर्ज कराया था। तब वहां तैनात दरोगा जय सिंह निगम ने मामले की जांच की थी। 

विज्ञापन

आरोप है कि विवेचना के दौरान दरोगा ने उनसे अलग-अलग स्थानों पर कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद साल 2023 में वह दरोगा का स्थानांतरण हो गया और वह लोनी थानाक्षेत्र की वंथला चौकी के प्रभारी बनाए गए। यहां भी दरोगा ने उनसे दबाव में लेकर शारीरिक संबंध स्थापित किए। शादीशुदा होने की बात छिपाकर आरोपी दरोगा ने उनसे साल 2024 में आर्य समाज मंदिर में शादी भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि अब दरोगा उन्हें साथ नहीं रख रहे हैं। यहां तक कि पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाने का विरोध करने पर दरोगा ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। इस पर उन्होंने साल 2024 में कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की थी। तब दरोगा ने उनके भाई को झूठे केस में फंसा दिया और उन्हें भी केस में फंसाने की धमकी दी। तब उन्होंने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई। 

विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर लोनी थाने में दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वर्तमान में दरोगा की तैनाती बरेली जिले में है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed