फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   barber exam in nearby army with the help of solver applicant arrested

Ghaziabad News: साॅल्वर के सहयोग से पास की सेना में नाई की परीक्षा, आवेदक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
barber exam in nearby army with the help of solver applicant arrested
लखनऊ। गाजियाबाद के रहने वाले भूरे ने साॅल्वर शुभम की मदद से सेना में नाई की परीक्षा पास की। दस्तावेज की जांच के दौरान सेना के अधिकारी ने आवेदक की करतूत पकड़ी ली। कुबूलनामे के बाद आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर भूरे को गिरफ्तार कर लिया, जबकि साॅल्वर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कर्नल प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक, सेना के चिकित्सा कोर केंद्र एवं काॅलेज की ओर से असैनिक कर्मचारियों की भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 से 15 मार्च के बीच किया गया था। इसमें नाई के पद के लिए गाजियाबाद के सुरना पतीताजा निवासी भूरे ने आवेदन किया था। भूरे ने शुभम नामक युवक से को अपनी जगह परीक्षा दिलाई। परिणाम आने के बाद शैक्षिक प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज की जांच के लिए एक मई को भूरे को लखनऊ कैंटोमेंट में बुलाया गया। इस दौरान पाया गया कि भूरे की तस्वीर परीक्षा के दौरान लगे फोटो से अलग थी। कर्नल ने भूरे से पूछताछ की तो उसने सॉल्वर को बैठाने की बात कुबूली। इंस्पेक्टर कैंट राजकुमार के मुताबिक, कर्नल की तहरीर पर केस दर्ज कर भूरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सॉल्वर शुभम की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed