{"_id":"69a0998bbe70195440012726","slug":"bakery-was-making-biscuits-from-expired-flour-121-bags-seized-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-831854-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बेकरी में एक्सपायर मैदा से बन रहे थे बिस्किट, 121 बोरी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बेकरी में एक्सपायर मैदा से बन रहे थे बिस्किट, 121 बोरी जब्त
विज्ञापन
गाजियाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोनी की एक बेकरी में एक्सपायर मैदे से बिस्किट तैयार करने का मामला पकड़ा है। टीम ने मौके से 121 बोरी मैदा जब्त किया है। इसका कुल वजन करीब 60.50 क्विंटल और अनुमानित कीमत लगभग 1.81 लाख रुपये बताई गई है।
इसके अलावा साहिबाबाद और बेहटा हाजीपुर में छापेमारी कर 454 लीटर सरसों का तेल, 600 किलो चावल का आटा और 25 किलो नमकीन जब्त की गई। तीनों स्थानों से कुल 10 नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। होली से पहले मिलावट के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान में अब तक 49 सैंपल भरे जा चुके हैं।
-- --
मैदे की बोरियों में निर्माण तिथि नहीं, एक्सपायरी का अंदेशा
सहायक आयुक्त खाद्य आशुतोष राय ने बताया कि लोनी स्थित गुड्डू बेकरी में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मैदे की बोरियों पर निर्माण तिथि अंकित नहीं थी। केवल 10 फरवरी 2026 लिखा हुआ मिला। प्रथमदृष्टया इसे एक्सपायर या संदिग्ध मानते हुए 121 बोरी मैदा जब्त कर लिया गया। बेकरी से मैदा और रिफाइंड मूंगफली तेल के नमूने भी जांच के लिए लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- --
झंडापुर में तेल, बेहटा हाजीपुर में आटा-नमकीन जब्त
साहिबाबाद के झंडापुर स्थित चौधरी किराना पर छापेमारी कर मिलावट के शक में 454 लीटर सरसों का तेल जब्त किया गया। वहीं लोनी के बेहटा हाजीपुर में एक दुकान से 600 किलो चावल का आटा और 25 किलो नमकीन बरामद हुआ। इन स्थानों से रिफाइंड पाम ऑयल, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, बेसन की भुजिया और चावल के आटे के नमूने भी लिए गए हैं।
-- -- --
विभाग की तरफ से पिछले पांच वर्ष में की गई कार्रवाई
वित्तीय वर्ष सैंपल लिए रिपोर्ट मिली फेल
2020-21 658 600 320
2021-22 737 600 349
2022-23 838 1105 594
2023-24 952 933 483
2024-25 1298 1001 518
(खाद्य सुरक्षा विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार)