{"_id":"694d9223c535f87295020752","slug":"bajrang-dal-activists-took-out-a-procession-and-burnt-an-effigy-of-bangladesh-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108114-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर बांग्लादेश का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर बांग्लादेश का फूंका पुतला
विज्ञापन
मोदीनगर में बांग्लादेश का पुतला फूंकते बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद
मोदीनगर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को नगर में जुलूस निकालकर बांग्लादेश और कट्टरपंथियों का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने केंद्र सरकार से मामले में हस्तक्षेप करते हुए बांग्लादेशी हिंदुओं को भारत बुलाने की मांग की। बजरंग दल के नगर संयोजक मधुर नेहरा, निशांत त्यागी और शुभम शर्मा के साथ बृहस्पतिवार दोपहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। यहां से वह तलवार और भगवा ध्वज लेकर बांग्लादेश के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में राज चौपला स्थित शहीद स्थल पहुंचे।
आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने यहां बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर कड़ी नाराजगी जाहिर कर प्रदर्शन किया और बांग्लादेश व कट्टरपंथियों का पुतला फूंका। मधुर नेहरा ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समाज पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। मंदिरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है तथा महिलाओं और बच्चों तक को निशाना बनाया जा रहा है, जो अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने इसे गंभीर बताते हुए केंद्र सरकार से मांग की कि वह बांग्लादेश सरकार से कूटनीतिक स्तर पर वार्ता कर वहां रह रहे हिंदू समाज की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाएं।
उन्होंने कहा कि यदि स्थिति में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो संगठन देशव्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस अवसर पर अजय शर्मा, ललित शर्मा, शिवा चौधरी, आकाश अरोड़ा, राजेश, बंटी, शुभम शर्मा, अमरदीप, विनीत, मनीष, लीलू प्रधान, गौरव, अभिषेक, तरुण, नितीश, निकुंज आदि समेत कई मौजूद रहे।