फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बागवानी

लॉकडाउन में बच्चे और बड़े सीख रहे बागवानी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
बागवानी
\n\nलॉकडाउन में बच्चे और बड़े सीख रहे बागबानी\n\n- हॉर्टिकल्चर एंड फ्लोरिकल्चर सोसायटी की ओर से लगाई जा रही क्लास\n\n- प्रत्येक रविवार को वेबिनार के जरिए बागवानी पर की जाती है चर्चा\n\n
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। लॉक डाउन के बीच हर कोई अपना हुनर निखारने में जुटा हुआ है। इस बीच धर्म, साहित्य और प्राकृतिक गतिविधियां बढ़ गई है। लॉक डाउन के पहले और दूसरी चरण में बहुत से लोगों ने बागवानी भी शुरू की थी। अब इस बागवानी के शौक को प्रोफेशनल तरीके से सीखा और सिखाया जा रहा है। बागवानी की यह क्लास हॉर्टिकल्चर एंड फ्लोरिकल्चर सोसायटी की ओर से सिखाया जा रहा है।\n\nहॉर्टिकल्चर एंड फ्लोरिकल्चर सोसायटी की पदाधिकारी रमा त्यागी ने बताया कि लॉक डाउन बागवानी का शौक रखने वाले लोगों के लिए काफी उपयोगी समय है। लॉक डाउन में लोगो के समय को हॉर्टिकल्चर एंड फ्लोरीकल्चर सोसाइटी फलदायक तरीक़े से बिताने के लिए प्रत्येक रविवार को वेबिनार आयोजित करती है। वेबिनार के जरिए प्रत्येक रविवार को विभिन्न प्रकार की बागवानी की कला सिखाने का प्रयास किया जा रहा है। रमा त्यागी ने बताया कि इस वेबिनार से गाजियाबाद, टीएचए, दिल्ली और गुड़गांव से करीब 100 से 150 लोग जुड़ते हैं। अच्छी बात यह है कि बड़ों के साथ ही बच्चे भी इस वेबिनार में होते हैं, जिन्हें प्रत्येक रविवार को एक ग्रीन टास्क दिया जाता है जिसे वह पूरा करते हैं। वेबिनार के जरिए प्रत्येक रविवार को अलग-अलग फल,फूल और सब्जियोंकी बागवानी कैसे की जाए इसके बारे में बताया जाता है। वेबिनार में शामिल प्रकृति वैज्ञानिक व डाक्टर आदि लोगों की बागवानी से संबंधित समस्याएं सुनकर उसका निदान भी बताते हैं। किस तरह घर की छत और बालनी में हरियाली लहलहाए यह सब कुछ वेबिनार में बताया जा रहा है। रमा त्यागी ने बताया कि दिनोदिन इससे जुड़ने वाले लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।\n\nइनसेट\n\nवेबिनार में चर्चा के विषय\n\n1-फलो के पौधे कब और कैसे लगाएं\n\n2- पौधों की देखरेख कैसे की जाए\n\n3-कली आने से पहले और बाद में क्या ध्यान रखा जाए\n\n4-कौनसी बीमारी और कीड़े पौधो और फलों को नुकसान करते हैं\n\n5-इन सब से बचने के लिए किन दवाइयों की जरूरत होती है\n\n --------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed