फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attacked with knife and iron rod after water bucket fell, one died

Ghaziabad News: पानी की बाल्टी गिरने पर चाकू व सरिया से किया हमला, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Attacked with knife and iron rod after water bucket fell, one died
इंदिरापुरम। कनावनी गांव के पुस्ता रोड क्षेत्र में रहने वाली सोनम व राखी का पैर नल के पास रखी पानी से भरी बाल्टी में लगने और बाल्टी गिरने पर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे, सरिया व चाकूबाजी हुई। विवाद के दौरान सोनम उनके पति राजीव, भाई राजेश और रंजीत व उनके पिता राम सिंह (65) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एमएमजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने की वजह से राम सिंह को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान राम सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने घायल राजेश की तहरीर पर मारपीट करने वाले पक्ष के सुदेश, दीपक ठाकुर, संदीप, आकाश समेत 10 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


मूलरूप से एटा के अलीगंज निवासी राम सिंह कई वर्षों से कनावनी गांव में परिवार के साथ रह रहे थे। पास में ही उनकी बेटी सोनम ससुराल वालों के साथ रहती है। सोनम ने बताया कि 12 जून की रात करीब 9ः30 बजे वह नल पर हाथ धोने गई थीं। उनके साथ में उन्हीं के साथ की रेखा भी थीं। नल पर एक पानी से भरी बाल्टी रखी थी। दूसरे पक्ष की एक-दो महिलाओं ने बाल्टी में पैर लगने और पानी गिराने का आरोप लगाकर उनसे कहासुनी शुरू कर दी। दोनों पक्षों की महिलाओं में झगड़ा शुरू हुआ तब सोनम के पति राजीव व अन्य लोग भी मौके पर आ गए। शोर होने पर दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और सरिया व चाकू चले। झगड़े की सूचना पर राम सिंह अपने दोनों बेटे राजेश व रंजीत के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

राजेश ने बताया कि आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। वह और उनके भाई रंजीत बेहोश हो गए। होश आने पर उन्हें पिता की गंभीर हालत का पता चला। उन्होंने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और खुद भी हुए। बताया कि पिता ने जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने घायल राजेश की तहरीर पर आरोपी पक्ष के सुदेश, दीपक ठाकुर, संदीप, आकाश, मनीषा, रचित, रोहित, उपेंद्र, गजेंद्र और कृपाल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed