{"_id":"6ad66511d4ece8d670041af3","slug":"attack-on-mla-convoy-sanjeev-sharma-has-a-narrow-escape-driver-naveen-sustains-injuries-shahnawaz-taken-into-c-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: विधायक के काफिले पर हमला, बाल-बाल बचे संजीव शर्मा; चालक नवीन को आई चोटें, हिरासत में शाहनवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: विधायक के काफिले पर हमला, बाल-बाल बचे संजीव शर्मा; चालक नवीन को आई चोटें, हिरासत में शाहनवाज
Tue, 20 Oct 2026 12:14 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:14 AM IST
सार
गाजियाबाद में जागरण के कार्यक्रम में पहुंचे सदर विधायक संजीव शर्मा के काफिले पर संदिग्ध युवकों ने ईंट फेंक दी। घटना में विधायक के चालक नवीन को चोट आई है। गनीमत रही कि विधायक कार्यक्रम में जाने के कारण सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
सदर विधायक का चालक नवीन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद में जागरण के कार्यक्रम में पहुंचे सदर विधायक संजीव शर्मा के काफिले पर संदिग्ध युवकों ने ईंट फेंक दी। घटना में विधायक के चालक नवीन को चोट आई है। गनीमत रही कि विधायक कार्यक्रम में जाने के कारण सुरक्षित बच गए। घटना के बाद शोर सुनकर विधायक समेत कई लोग पास में बने दो मंजिला मकान में पहुंचे।
विज्ञापन
विधायक के अनुसार, दो युवकों ने दो ईंटें फेंकी थीं। इनमें से एक कार पर लगी, जबकि दूसरी चालक नवीन को जा लगी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कमरे में एक कालीन और करीब आठ से दस ईंटें पड़ी मिलीं। मामले में उन्होंने विजयनगर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस शिकायत के आधार पर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एसीपी कोतवाली उपासना पांडे ने बताया कि इस मामले में शाहनवाज नाम के एक युवक को हिरासत में लिया गया है। वह ऑटो चालक है मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन