फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Assistant Commissioner of Food suspended on charges of arbitrary raids and personal gain

Ghaziabad News: मनमानी छापेमारी और निजी हित साधने के आरोप में सहायक आयुक्त खाद्य निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Assistant Commissioner of Food suspended on charges of arbitrary raids and personal gain
अरविंद यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी
गाजियाबाद। सहायक आयुक्त (खाद्य) अरविंद कुमार यादव को शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर अधीनस्थ कर्मचारियों से तालमेल नहीं होने, कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर मनमानी छापेमारी, विभागीय अधिकारों के दुरुपयोग, निजी हित साधने के आरोप व खाद्य गुणवत्ता सुधार में लापरवाही जैसी शिकायतों के आधार यह कार्रवाई हुई है। शासन ने लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उनके खिलाफ जांच बैठाई थी। जांच में उनकी कार्यशैली को संदिग्ध और खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के विपरीत माना गया है। इस दौरान उनको 27 अक्तूबर को लखनऊ संबद्ध करने का आदेश आया था। इसके बाद वह सात नवंबर से लखनऊ हेडक्वार्टर से अटैच थे। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि शासन के निर्देश पर जांच कराई गई थी। जांच में पाया गया कि कार्रवाई के नाम पर मात्र खानापूर्ति की जा रही थी और कारोबारियों का उत्पीड़न किया जा रहा था। इससे खाद्य विभाग की छवि धूमिल हो रही थी। जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। शासन से उनके निलंबन का आदेश प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed