फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   As factories shut down, paneer began to be supplied from shops; 50 kg of paneer was found in a faulty freezer.

Ghaziabad News: कारखाने बंद हुए तो दुकानों से होने लगी पनीर की सप्लाई, खराब फ्रीजर में मिला 50 किलो पनीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
As factories shut down, paneer began to be supplied from shops; 50 kg of paneer was found in a faulty freezer.
ई कॉमर्स कंपनी के स्टोर में जांच करते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत: विभाग
गाजियाबाद। मिलावटी पनीर बनाने वाले कारखानों पर कार्रवाई के बाद भी इसकी आपूर्ति पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग सका है। कारखाने बंद हुए तो दुकानों के जरिये पनीर बाजार तक पहुंचाने का मामला सामने आया है। रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई में आंबेडकर कॉलोनी, इंद्रगढ़ी स्थित चौधरी डेयरी पर खराब हालत में रखा 50 किलोग्राम पनीर मिला। दुकान का फ्रीजर खराब था और पनीर पर कॉकरोच भी मिले। विभाग ने पनीर के दो नमूने जांच के लिए लेने के बाद शेष पनीर नष्ट करा दिया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सुरेश मिश्र ने बताया कि सूचना के आधार पर चौधरी डेयरी पर कार्रवाई की गई। यह दुकान नाहली निवासी गुलबहार ने खोली थी। उन्होंने बताया कि इसी वर्ष मार्च और अप्रैल में नाहली गांव में पनीर बनाने वाले कई कारखाने बंद कराए गए थे। इसके बाद दुकानों के माध्यम से पनीर बाजारों में पहुंचाए जाने की जानकारी सामने आई है। विभाग अब ऐसी अन्य दुकानों की पहचान कर जांच करेगा।
विज्ञापन

विभाग की जांच में दुकान का फ्रीजर खराब मिला। दुकान संचालक ने बंद फ्रीजर में बर्फ डालकर पनीर रखा हुआ था। फ्रीजर खोलने पर तेज बदबू आई। जांच के दौरान पनीर पर कॉकरोच भी मिले। विभाग ने मौके से दो नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे हैं। सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि पनीर में मिलावट की पुष्टि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ई कॉमर्स कंपनी के स्टोर में जांच करते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत: विभाग

ई कॉमर्स कंपनी के स्टोर में जांच करते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत: विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed