फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Angry villagers created a ruckus by blocking the Hapur road due to the power supply disruption

Ghaziabad News: विद्युत आपूर्ति ठप होने से गुस्साए ग्रामीणों ने हापुड़ मार्ग पर जाम लगाकर किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers created a ruckus by blocking the Hapur road due to the power supply disruption
मोदीनगर। विद्युत आपूर्ति ठप होने से गुस्साए पांच से अधिक गांवों के ग्रामीणों ने रविवार रात मोदीनगर-हापुड़ मार्ग पर गदाना गांव के समीप जाम लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

हापुड़ मार्ग पर गांव गदाना स्थित बिजली सब स्टेशन से गांव खंजरपुर, गदाना, गढ़ी, तिबड़ा, जहांगीरपुर पट्टी, मछरी के अलावा शास्त्रीनगर, भूपेन्द्रपुरी, इन्द्रापुरी, तिबड़ा मार्ग कॉलोनी समेत कई स्थानों की विद्युत आपूर्ति होती है। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार करीब तीन बजे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। रविवार रात 12 बजे तक भी जब आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो ग्रामीण गदाना के ग्रामीण बिजली घर पहुंचे। आरोप है कि वहां कोई विद्युतकर्मी मौजूद नहीं था। इसके बाद वहां गांव खंजरपुर, पट्टी, जहांगीरपुर, तिबड़ा रोड के अलावा कई कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि दो घंटे तक भी विद्युतकर्मी वहां नहीं पहुंचे। इससे ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। गुस्साए लोगों ने वहां जोरदार नारेबाजी कर हापुड़-मोदीनगर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के कारण हापुड़ मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम सेे लोगों को भारी परेशानी हुई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह ऊर्जा निगम के अधिकारियों के बुलाने की मांग पर अड़ रहे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों की ऊर्जा निगम के अधिकारियों से फोन पर बात कराई। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। सोमवार सुबह विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई। करीब 15 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता महेश उपाध्याय का कहना है कि रविवार शाम तेज आंधी के कारण पेड़ टूटने से लाइन ब्रेक हुई। मरम्मत के बाद आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed