{"_id":"691a00bb72092a21d401149d","slug":"anger-erupted-against-waterlogging-on-the-road-demonstration-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1001-132905-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रास्ते पर जलभराव के विरोध में फूटा गुस्सा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रास्ते पर जलभराव के विरोध में फूटा गुस्सा, प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। शहर के मोहल्ला विद्यानगर में रास्ते और नालियों की हालत जर्जर होने के कारण लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसके विरोध में रविवार को मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभासद ने मौके पर पहुंचकर लोगों के साथ मिलकर जल्द समस्या के समाधान की मांग उठाई।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि काफी लंबे समय से जल निकासी के उचित प्रबंध न होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी रास्ते पर भर जाता है, जिससे लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। बिन बरसात जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है और स्कूली बच्चे भी जलभराव के बीच से होकर स्कूल जाने को मजबूर होते हैं।
हंगामे की सूचना पर सभासद मोनू बजरंग मौके पर पहुंचे और लोगों के साथ मिलकर नगर पालिका प्रशासन से जल्द रास्ता और निर्माण कराकर लोगों की समस्या का समाधान करने की मांग उठाई। सभासद ने बताया कि लोगों की समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका से निर्माण के लिए प्रस्ताव पास कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कार्य की शुरुआत नहीं हो सकी है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस मौके पर सोनू यादव, कपिल शर्मा, तुषार यादव, वैभव गर्ग, विनय शर्मा, कृष्णा, आशा, हेमलता, रूबी, रीना, विमला, गीता मौजूद रहे।