फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   An elderly man was duped of Rs 23.33 lakh by making him invest in share trading.

Ghaziabad News: शेयर ट्रेडिंग में निवेश कराकर बुजुर्ग से 23.33 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
An elderly man was duped of Rs 23.33 lakh by making him invest in share trading.
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने खोड़ा क्षेत्र के मधुविहार में रहने वाले सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी सुरेश चंद्र शेखर(71) से शेयर ट्रेडिंग में निवेश कराकर 23.33 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित वृद्ध ने साइबर थाने में ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि वह सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त हैं और प्रो. प्रेम प्रकाश वर्मा द्वारा संचालित कैपस्टोन आईएन ट्रेडिंग खाते से उनके साथ ठगी की गई है। बताया कि 25 नवंबर को उनके मोबाइल पर खुद को प्रो. प्रेम प्रकाश वर्मा बताने वाले कॉलर ने काल कर फंड मैनेजमेंट कंपनी का पूर्व कर्मचारी बताया। बताया कि वह स्टॉक मैनेजमेंट पर एक किताब लिख रहे हैं। इसका प्रकाश फरवरी 2026 को होगा। खुद को वित्तीय विशेषज्ञ बताकर उन्होंने क्यूआईबी ट्रेडिंग में पैसा निवेश करने और 20 से 30 प्रतिशत मुनाफा कमाने का झांसा दिया। अभी तक 11.83 लाख रुपये ही निवेश किए थे कि उनके खाते में 40 लाख रुपये से अधिक की धनराशि डी-मैट खाते में दर्शाई जा रही थी।
विज्ञापन

ऐसे में उन्होंने 22 जनवरी 2026 को मुनाफे के 30 लाख रुपये खाते से निकालने का प्रयास किया। असफल होने पर उन्होंने साइबर ठगों से संपर्क किया। बताया कि 30 लाख रुपये खाते से निकालने के लिए पूंजीगत लाभ के टैक्स के रूप में 8.43 लाख रुपये जमा करने होंगे। ऐसे में उनसे कई बार टैक्स के रूप में धनराशि जमा कराई गई। उनके साथ ठगों ने 23.33 लाख रुपये की ठगी कर ली। आशंका होने पर उन्होंने अपने सीए से संपर्क कर कैपस्टोन आईएन कंपनी के शेयर ट्रेडिंग एप की बात साझा की। सीए ने उन्हें जानकारी कर बताया कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है। इसके बाद वृद्ध सुरेश चंद्र शेखर ने साइबर थाने में ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। एडीसीपी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, बैंक खातों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed