फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   amr ujala foundation

बैंक डिटेल किसी से न करें शेयर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
amr ujala foundation
बैंक डिटेल किसी से न करें शेयर, पड़ सकता है पछताना
विज्ञापन

साहिबाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को इंदिरापुरम के कृष्णा अपरा गार्डन सोसायटी में पुलिस की चौपाल आयोजित की गई। इसमें पहुंचे एसएचओ इंदिरापुरम जितेंद्र सिंह ने ने कहा कि वह लोगों की समस्याओं को समझते हुए जल्द ही उनसे निजात दिलाएंगे।
कार्यक्रम में पहुंचे एसएचओ और चौकी इंचार्ज शिप्रा सनसिटी शिशुपाल सिंह का स्वागत आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने किया। इसके बाद एसएचओ इंदिरापुरम जितेंद्र सिंह लोगों से रूबरू हुए और उन्हें पुलिस वर्किंग के बारे में बताया। उन्होंने लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया और खुद की सुरक्षा के प्रति अलर्ट रहने को कहा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी करते समय बहुत सावधानी बरतें। अननोन कॉल पर विश्वास न करें, न ही किसी से बैंक डिटेल शेयर करें। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि वह सबकी समस्या समझते हुए जल्द ही लोगों को राहत दिलाने के लिए प्लानिंग करेंगे। करीब दो घंटे तक चली पुलिस की चौपाल में स्थानीय लोगों ने सोसायटी व शहर की समस्याएं रखीं। इस दौरान लोगों ने शहर में अतिक्रमण, चैन स्नैचिंग और बुजुर्गों की सुरक्षा पर सवाल उठाए। चौपाल में चौकी इंचार्ज भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष शबाब अहमद, सचिव प्रवीन शर्मा के साथ ही समस्त रेजिडेंट्स का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

पुलिस की चौपाल में हुई इन मुद्दों पर चर्चा
- शहर में अतिक्रमण को हटाया जाए और पार्किंग लेन सुनिश्चित हो।
- शहर में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए।
- इंदिरापुरम का थाना, इंदिरापुरम में ही हो, वर्तमान में यह वसुंधरा की लोकेशन में है।
- ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराए जाने की सुविधा हो।
- सोसायटी के बाहर बुजुर्ग और महिलाएं खुद को असुरक्षित समझते हैं।
- इंदिरापुरम की कई सड़कें डूबी रहती है अंधेरे में।
- पुलिसकर्मियों का व्यवहार आम लोगों के साथ दोस्ताना हो।
- पासपोर्ट वैरीफिकेशन
परिचर्चा
मैं एक वर्किंग लेडी हूं और ऑफिस से आने के बाद मुझे कई बार बाजार जाना पड़ता है। विंडसर पार्क के बाहर जो मार्केट लगती है कई बार मैं वहां से आते हुए टेंशन में रहती हूं। एक तो वहां अंधेरा रहता है दूसरा पास ही एक वाइन शॉप है, जिसकी वजह से रोड पर ही गाड़ियां लगी रहती हैं, जिसमें लोग ड्रिंक करते रहते हैं। - सुशील सक्सेना
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पुलिस दफ्तर में लोगों को फीडबैक मिलने की सुविधा होनी चाहिए। कई बार हम कोई रिपोर्ट कराते हैं तो उसका अपडेट लेने के लिए थाने के चक्कर काटने पड़ते हैं। - साहिल
शिप्रा मॉल के बाहर लोग अवैध तरीके से रोड पर गाड़ी पार्क करते हैं। इसकी वजह से हम लोगों को काफी परेशानी होती है। सड़क पर ऑटो और गाड़ियों का इतना अतिक्रमण रहता है कि यहां से पैदल गुजरना मुश्किल हो जाता है। - आरके गर्ग
शहर में लगातार चेन स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं। यहां तक कि हम लोगों ने चेन पहनना तक बंद कर दिया है। पुलिस बताए कि महिलाओं को इससे निजात दिलाने के लिए वह क्या कर रही है। - शील जुयालिनी
सोसायटी में तो हम खुद को सुरक्षित महफूज करते हैं लेकिन सोसायटी से बाहर निकलते ही असहज हो जाते हैं। पुलिस को ऐसा माहौल देना चाहिए कि रात आठ बजे के बाद भी महिलाएं घर से निकलते हुए खुद को असुरक्षित न समझे। - मंजू

आमतौर पर लोगों को वैरीफिकेशन की जानकारी ही नहीं होती है। पासपोर्ट बनाने के लिए वैरीफिकेशन एसपी ऑफिस से होता है या फिर स्थानीय चौकी से, इसके बारे में ही लोग अवेयर नहीं हैं। जिसकी वजह से परेशानी होती है। - अक्षय गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed