फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Amar Ujala honored to

अमर उजाला को किया सम्मानित

Wed, 19 Oct 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ गाजियाबाद
ब्यूरो अमर उजाला/ गाजियाबाद Updated Wed, 19 Oct 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala honored to
अन्य - फोटो : अमर उजाला
स्वैच्छिक रक्तदाता माह के समापन पर मंगलवार को एमएमजी स्थित ब्लड बैंक में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी सामाजिक संस्थाओं के सदस्य, जिन्होंने रक्तदान के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दिया है, उनको सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा सरकारी ब्लड बैंक से मिलने वाले डोनर कार्ड प्राइवेट अस्पताल वालों द्वारा स्वीकार ने किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। एक से 31 अक्तूबर तक चलने वाले राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान माह के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित संगोष्ठी में अधिक से अधिक रक्तदान कैंप लगाने वाली संस्थाओं का सम्मान किया गया।
विज्ञापन


इसमें केएन मोदी फाउंडेशन मोदीनगर, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग प्रतिनिधि मंडल, उड़ीसा सेवा समिति साहिबाबाद, श्याम परिवार मस्त मंडल, क्लाउड-9, संत निरंकारी मंडल, विद्यावती मुकुंद लाल गर्ल्स कॉलेज, 8वीं बटालियन एनडीआरएफ, उत्तरांचल विकास समिति और अमर उजाला फाउंडेशन को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से सभी संस्थाओं ने कई रक्तदान शिविर लगाए जिसमें सैकड़ों यूनिट ब्लड एकत्र हुआ। इसके अलावा जनपद में रक्तदान के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए अमर उजाला फाउंडेशन को भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्मानित किया गया।

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एकेदुआ ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने में अमर उजाला का सबसे अधिक योगदान रहा है। अमर उजाला के रक्तदान अभियान से जुड़ने केबाद शिविरों में रक्तदानियों की संख्या काफी बढ़ी है।


इस मौके पर मुख्य रूप से जिला विकास ग्राम्य अभिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर शशिकांत त्रिपाठी, एमएमजी के सीएमएस डॉ. जेके त्यागी, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एकेदुआ, डॉ. विनोद, डॉ. संदीप पवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed