फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allottees of five years shall not flat

आवंटी पांच साल तक नहीं बेच सकेंगे फ्लैट

Sat, 18 Feb 2017 09:50 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 18 Feb 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन

दलालों और प्रॉपर्टी डीलरों पर शिकंजा कसने के लिए आवास विकास परिषद ने नया प्लान तैयार किया है। परिषद की ओर से आवंटित मकानों को पांच साल तक नहीं बेचा जा सकेगा। इतना ही नहीं परिषद हर साल फ्लैट में रहने वाले मूल आवंटी का वेरिफिकेशन भी करवाएगा।

विज्ञापन


परिषद की आगामी योजनाओं में यह नियम लागू होगा, जिससे सिर्फ वही लोग मकानों के लिए आवेदन करें जिनको जरूरत है।आवास विकास परिषद दिल्ली-सहारनपुर योजना में करीब 1100 ईडब्ल्यूएस बनाए हैं। इनका पजेशन अगले माह तक दिया जाएगा। पजेशन देने से पहले परिषद ने नया नियम बना दिया है।
विज्ञापन


जिन लोगों को यह आवंटित किया जाएगा वह अगले पांच साल तक इन्हें बेच नहीं सकेंगे। हर एक साल में आवंटी को परिषद कार्यालय आकर अपना पहचान पत्र जमा कराना होगा, जिससे यह साफ हो सके कि उसने मकान बेचा नहीं है। अगर वह वेरिफिकेशन के लिए नहीं आता तो मकान का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवास आयुक्त आरपी ने बताया कि हर सस्ती योजना में हजारों लोगों के साथ प्रॉपर्टी डीलर और दलाल भी आवेदन करते हैं। फ्लैट निकलने पर वे इन्हें महंगे दामों में बेचते हैं। इस कालाबाजारी को रोकने के लिए ही नए नियम लागू किए गए हैं। गलत आवेदन होने पर तुरंत आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा।

सबसे पहले मंडोला विहार की ईडब्ल्यूएस स्कीम में लागू होंगे नियम
सबसे पहले यह नियम मंडोला विहार में जल्द ही लांच होने जा रही ईडब्ल्यूएस योजना पर लागू होंगे। 1100 फ्लैटों की इस योजना में करीब 2500 आवेदन आए थे। परिषद अधिकारियों को शक है कि बड़ी संख्या में दलालों में इसमें आवेदन किया होगा। जो फ्लैटों को रजिस्ट्री के बाद बेचेंगे। इससे बचने के लिए नियम लागू किए गए हैं।


गलत मिली जानकारी तो तुरंत एफआईआर
परिषद अधिकारियों का कहना है कि अगर ईडब्ल्यूएस
स्कीम के आवेदनों में किसी भी आवेदक द्वारा गलत जानकारी दी जाती है तो तुरंत एफआईआर की जाएगी। साथ ही आवेदन फॉर्म को तुरंत निरस्त कर दिया जाएगा। सिद्धार्थ विहार में हुई गड़बड़ी को देखते हुए परिषद अधिकारी सख्त कदम उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed