फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allegations of embezzling two and a quarter crore rupees in the name of buying land

Ghaziabad News: जमीन खरीदने के नाम पर पौने दो करोड़ रुपये हड़पे आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Allegations of embezzling two and a quarter crore rupees in the name of buying land
गाजियाबाद। हापुड़ धौलाना के रहने वाले कालू से बिल्डर समेत नौ लोगों ने जमीन खरीदने के नाम पर करीब पौने दो करोड़ रुपये हड़प लिए। मामले में उन्होंने कोर्ट के आदेश पर शांति निवास इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी, गुरप्रीत सिंह, हनी कुमार भाटिया, ओपस बिल्डटेक प्राइवेट लिमिडेट, युवराज, अमनदीप, विशाल शर्मा, धर्मेंद्र और कुलदीप के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कालू का कहना है कि तबीयत खराब होने के कारण वह शास्त्रीनगर में बेटे के पास रह रहे हैं। उनकी और उनके भाई की पैतृक गांव में खेती की जमीन है। जमीन बेचने का सौदा झिलमिल कॉलोनी स्थित मैसर्स शांति निवास इंफ्रास्ट्रक्चर के अधिकृत प्रतिनिधि विशाल शर्मा से करीब 2.60 करोड़ रुपये में हुआ था। बैनामे के समय कंपनी के निदेशक ने 32.25 लाख रुपये नकद और 2.28 करोड़ रुपये के आठ चेक दिए। उन्होंने 74 लाख और छह लाख के दो चेक बैंक में लगाए तो वह बाउंस हो गए। उन्होंने चेक बाउंस के केस डालने को कहा तो कंपनी के निदेशकों ने धीरे-धीरे रकम का भुगतान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद आरोपियों ने 22 नवंबर 2012 को 25 लाख रुपये पत्नी विमला देवी और 25 लाख रुपये भाई मांगेराम के खाते में ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने बाकी चेकों का भुगतान करने को कहा तो उन्होंने कुछ दिन रुकने को कहा। आरोप है कि बार-बार कहने के बावजूद आरोपियों ने उनके 1.78 करोड़ रुपये नहीं दिए और फर्जी दस्तावेज तैयार करके उनके साथ धोखाधड़ी की। अब केस वापस न लेने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस में शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed