{"_id":"606e051d8ebc3ec899797ee9","slug":"alcohol-for-voters-ghaziabad-city-news-gbd2167817126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं के लिए प्रत्याशी ने मंगवाई शराब, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं के लिए प्रत्याशी ने मंगवाई शराब, दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए उम्मीदवार तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा मदिरा का सहारा लिया जा रहा है। इसी तरह जिला पंचायत वार्ड-11 से सदस्य पद के उम्मीदवार सतीश प्रधान द्वारा मतदाताओं के लिए शराब मंगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार में शराब लेकर आ रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि सतीश प्रधान की पत्नी ग्राम पंचायत डासना देहात से प्रधान पद की उम्मीदवार है। गिरफ्तार आरोपियों समेत सतीश प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सतीश प्रधान फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
एसपी ग्रामीण के मुताबिक मसूरी एसएचओ को बुधवार रात सूचना मिली कि मतदाताओं को बांटने के लिए अवैध शराब एसेंट कार से लाई जा रही है। सूचना पर डासना बैरियर के पास चेकिंग शुरू कर दी गई। इसी दौरान एक एसेंट कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें अवैध शराब के 210 पव्वे मिले। कार में मौजूद मनीष और सरजीत निवासीगण मकरेडा थाना मुरादनगर को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों की तलाशी के दौरान 33,300 रुपये मिले। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वार्ड-11 से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी सतीश प्रधान ने यह शराब मंगाई है। पुष्टि करने के लिए आरोपियों के मोबाइल चेक किए तो वह लगातार सतीश प्रधान के संपर्क में मिले। एसपी ग्रामीण ने बताया कि मनीष और सरजीत शातिर किस्म के तस्कर हैं जो ऑन-आर्डर शराब की तस्करी करते हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि सतीश प्रधान ने शराब मंगाने के लिए उन्हें 40 हजार रुपए दिए थे।
परिवार के कई सदस्य लड़ रहे हैं पंचायत चुनाव........
पुलिस के मुताबिक सतीश प्रधान की पत्नी रीना डासना देहात ग्राम पंचायत की निवर्तमान प्रधान हैं। इस बार भी वह प्रधान पद पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, सतीश प्रधान जिला पंचायत के वार्ड-11 से सदस्य पद का उम्मीदवार है। इनके अलावा परिवार के अन्य सदस्य पंचायत चुनाव लड़ रहे हैं। एसपी ग्रामीण का कहना है कि मनीष और सरजीत के अलावा सतीश प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सतीश प्रधान फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।