फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Akhilesh will be the last ruler of Saifai family: Maurya

सैफई परिवार से अखिलेश अंतिम शासक होंगे : मौर्य

Wed, 19 Oct 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ गाजियाबाद
ब्यूरो अमर उजाला/ गाजियाबाद Updated Wed, 19 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh will be the last ruler of Saifai family: Maurya
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सैफई परिवार से अखिलेश यादव अंतिम शासक होंगे। उन्होंने कहा कि मोदी लहर में बसपा का पत्ता साफ हो गया था और कांग्रेस का तो नामोनिशान भी नहीं बचा। लिहाजा भाजपा 300 से अधिक सीटों पर जीत का परचम फहराएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को यहां एक प्रेस वार्ता में मौर्य ने कहा कि चाचा-भतीजे की सरकार अपने घरेलू झगडे़ से ग्रस्त है और इससे जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि  दस सालों में सपा व बसपा की सरकारों ने जनता को सिर्फ धोखा दिया है।
विज्ञापन


जनता इन्हें दोबारा कभी सत्ता में नहीं लाएगी, अब माहौल सिर्फ भाजपा के पक्ष है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, सभी दलों से अच्छे नेता भाजपा में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अब तक प्रदेश में एक लाख तीस हजार बूथों का गठन कर चुकी है और संगठन के दम पर भारी बहुमत से पार्टी विजयी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौर्य ने कहा कि केंद्र की विकास योजनाओं को सपा सरकार बाधित कर रही है इसलिए यूपी में विकास कार्य ठप है। चारों ओर माहौल अराजक है। युवा और किसान परेशान हैं। सपा की साइकिल पंक्चर कर जनता सुशासन और विकास के लिए भाजपा को चुनेगी।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रस्तावित रामायण म्यूजियम भाजपा द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का महज एक हिस्सा है, इसे सियासी नजरिये से न देखा जाए। सर्जिकल स्ट्राइक को चुनावी हथियार बनाने केे सवाल पर उन्होंने बस इतना ही कहा कि हम सेना को सलाम करते हैं।

पाक ने अपना रवैया न बदला तो इस्लामाबाद में भारत का झंडा फहराने को सोचना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों की सूची बनाने का काम अंतिम चरण में है, वैसे सूची जारी करने की कोई जल्दबाजी नहीं है। प्रेस वार्ता में महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, मेयर अशु वर्मा, महानगर प्रभारी सतेंद्र सिसोदिया, दिनेश गोयल, राजीव अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

5 नवंबर से परिवर्तन यात्रा होगी शुरू
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा 5 नवंबर को सहारनपुर, 6 को झांसी, 8 को सोनभद्र और 9 को बलिया से शुरू होगी। यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। यह यात्रा प्रदेश की 403 विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करेगी।


इस दौरान जनता को भाजपा की नीतियों से अवगत कराया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी के जन्मदिवस के पूर्व संध्या पर 24 दिसंबर को यात्रा दिल्ली पहुंचेगी। यात्रा की समापन सभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed