फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Air Force officer duped of Rs 1 lakh on pretext of selling mobile phone

Ghaziabad News: वायुसेना अधिकारी से मोबाइल बेचने के बहाने एक लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Air Force officer duped of Rs 1 lakh on pretext of selling mobile phone
साहिबाबाद। हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात वारंट अधिकारी रविंद्र से मोबाइल बेचने के बहाने से एक लाख रुपये ठग लिए। रकम उन्हें एक मोबाइल कंपनी के आधिकारिक स्टोर पर बुलाकर ट्रांसफर कराई गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मामला एक फरवरी 2026 का है, पुलिस ने तीन फरवरी को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


वायुसेना अधिकारी ने दी शिकायत में बताया कि 27 दिसंबर 2025 को उन्होंने ओएलएक्स पर मोबाइल बिक्री का विज्ञापन देखा था। इस पर उन्होंने पोस्ट करने वाले से विक्रेता का नंबर मांगा। एक फरवरी को उनके नंबर पर कॉल आया और बात करने वाले ने बताया कि वह नजदीकी मोबाइल स्टोर से मोबाइल दिलाएगा। इसके बाद आरोपी ने उन्हें राजेंद्र नगर में संचालित प्रतिष्ठित मोबाइल कंपनी के शोरूम पर भेज दिया। यहां स्टोर कर्मी रोहित ने भुगतान होने के बाद ही मोबाइल देने की बात कही। उन्होंने आरोपी को कॉल की तब आरोपी ने शोरूम कर्मी को भुगतान करने की बात कही। उन्होंने दो बार में एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर तक रोहित लेट लतीफी करता रहा। कुछ देर बाद बहाना बनाकर आरोपी ने मोबाइल देने से इंकार कर दिया। हंगामा होने पर स्टोर मालिक वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने भी बात नहीं सुनी और स्टोर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि जिस नंबर से पीड़ित की बात हुई थी उसे सर्विलांस टीम ट्रेस कर रही है। स्टोर पर लगे सीसीटीवी कैमरों से कर्मचारी की पहचान की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed