फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   After killing his friend, the accused kept sleeping after covering the dead body with a blanket

Ghaziabad News: दोस्त की हत्या के बाद शव को कंबल ओढ़ाकर सोता रहा आरोपी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
After killing his friend, the accused kept sleeping after covering the dead body with a blanket
साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र में देर रात दोस्त तनवीर की ईंट से कूंचकर हत्या करने के बाद आरोपी नासिर कई घंटे तक खून से लथपथ शव के पास सोता रहा। सुबह करीब छह बजे वह चुपचाप छत से नीचे उतरकर इधर-उधर घूमने लगा। वह पुलिस से बचने के लिए भागने की फिराक में था लेकिन ठेकेदार और अन्य लोगों ने रात में झगड़े की बात पर उसे पकड़ा तो वह घबरा गया। नासिर ने ठेकेदार को बताया कि रुपये नहीं मिलने पर वह तनवीर पर भड़क गया था। दोस्त की हत्या के बाद उसे खुद पर पछतावा हो रहा था।
विज्ञापन


पुलिस जांच में आया कि नासिर की शादी हो चुकी है लेकिन उसने निजी समस्या की वजह से पत्नी को छोड़ दिया। उसके बाद घर परिवार छोड़कर शराब पीना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, वह मजदूरी करके जितने रुपये कमाता था। सभी की शराब पी जाता था। दोस्त की हत्या से पहले उसने खाना खाया था। फिर रात में मौका पाकर तनवीर की हत्या कर दी। खून से लथपथ शव को कंबल से ढक दिया और खुद भी वहीं चटाई पर लेटा रहा। पुलिस पूछताछ के दौरान वह दोस्त की हत्या पर पछतावा मान रहा था। हालांकि पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने ईंट, कपड़े और खून से सनी चादर जब्त कर लिया है और उसके फोन की जांच कर रही है
विज्ञापन

खून के दाग छिपाने को बदले कपड़े :
स्थानीय लोगाें में चर्चा थी कि तनवीर की हत्या करने के बाद आरोपी के कपड़ों पर खून के दाग लग गए थे। उन्हें देखकर वह घबरा गया था। इतना ही नहीं, रात में जब दोनों की लड़ाई हो रही थी तो उनका विवाद खत्म कराने के लिए किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। जब दोनों लोग अकेले ही छत पर लेटे तो उसने मौका पाकर घटना को अंजाम दे दिया। फिर खून से सने कपड़ों को बदलकर उन्हें एक जगह छिपा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article