फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   After killing a young man, his body was thrown in a reed field, an attempt was made to burn the body to erase his identity.

Ghaziabad News: युवक की हत्या कर शव ईख के खेत में फेंका, पहचान मिटाने के लिए शव जलाने का प्रयास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
After killing a young man, his body was thrown in a reed field, an attempt was made to burn the body to erase his identity.
मोदीनगर। निवाड़ी थाना के सिखैड़ा हजारी गांव में युवक की हत्या कर शव ईख के खेत में फेंक दिया। हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए शव जलाने का प्रयास किया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह किसान रतनपाल सिंह के ईख के खेत में युवक का अधजला शव पड़ा होने की सूचना मिली। जानकारी के बाद डीसीपी ग्रामीण जोन विवेकचंद यादव, एसीपी ज्ञानप्रकाश राय और निवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। डीसीपी ने बताया कि मृतक के हाथ पर मां का टैटू बना हुआ था और साथ में डबल ए भी लिखा हुआ था। घटनास्थल मुख्य मार्ग से काफी दूर है। आंशका जताई गई कि किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव यहां ईख के खेत में फेंक दिया गया। हत्यारों ने ज्वलनशील पदार्थ और गन्ने की पराली से शव जलाने का प्रयास किया लेकिन आग कुछ ही देर बाद बुझ गई।
विज्ञापन

युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष के बताई जा रही है। एसीपी का कहना है कि शव की पहचान कर जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed