फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   After a dispute, she bit her husband's tongue, his condition is serious

Ghaziabad News: विवाद होने पर दांतों से पति की जीभ काटी, हालत गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
After a dispute, she bit her husband's tongue, his condition is serious
युवक की काटी जीभ। स्रोत: परिवार
मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी में सोमवार देर रात सनसनीखेज घटना सामने आई। विवाद के बाद गुस्साई पत्नी ने दांतों से पति की जीभ काटकर अलग कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसकी हालत नाजुक होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। घटना से आक्रोशित कॉलोनी की महिलाओं ने आरोपी विवाहिता की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवाहिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


नगर की संजयपुर कॉलोनी में रहने वाले 25 वर्षीय विपिन कुमार निजी कंपनी में मजदूरी करते हैं। परिजनों के अनुसार, उनकी शादी मई 2025 में मेरठ निवासी ईशा से हुई थी। युवक के पिता का आरोप है कि विवाहिता इस शादी से खुश नहीं थी। परिजनों का कहना है कि विवाहिता शराब और सिगरेट का नशा करती थी, दिनभर मोबाइल पर बात करती रहती थी और रील बनाती थी।
विज्ञापन


आरोप है कि उनके बीच आए दिन विवाद होता रहता था। पिछले आठ महीनों में छह से सात बार पंचायतें हुईं, लेकिन विवाहिता के व्यवहार में बदलाव नहीं आया।

खाना बनाने के विवाद के बाद आधी रात को हुई घटना

युवक के पिता के अनुसार, सोमवार शाम काम से लौटने के बाद विवाहिता ने किसी को भी खाना नहीं परोसा, जिसको लेकर घर में विवाद हुआ। युवक ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। रात में पति-पत्नी ऊपर बने कमरे में सोने चले गए। करीब एक बजे कमरे से युवक के चीखने की आवाज आई। परिजन पहुंचे तो युवक लहूलुहान हालत में तड़प रहा था। उसकी कटी हुई जीभ बिस्तर पर पड़ी थी। युवक ने बताया कि पत्नी ने गुस्से में दांतों से उसकी जीभ काट दी। आरोप है कि इसके बाद भी विवाहिता गाली-गलौज करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी में हंगामा, दोनों पक्षों में मारपीट

घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनी की महिलाएं आक्रोशित हो गईं और आरोपी विवाहिता की पिटाई कर दी। विवाहिता ने फोन कर अपने परिजनों को मौके पर बुलाया। आरोप है कि परिजनों ने पहुंचते ही युवक की मां की पिटाई कर दी। इससे नाराज कॉलोनी की महिलाओं ने विवाहिता और उसके परिजनों को भी पीटा। काफी देर तक इलाके में हंगामा होता रहा।

पुलिस पर छह घंटे देरी से पहुंचने का आरोप

युवक के परिजनों ने पुलिस पर छह घंटे की देरी से पहुंचने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना की सूचना रात में ही पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंच खानापूर्ति कर लौट गई। बाद में मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस दोबारा पहुंची।

विवाहिता ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

पुलिस पूछताछ में विवाहिता ने आरोप लगाया कि पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। पति बेरहमी से उसकी पिटाई करता था। सोमवार को भी खाने को लेकर विवाद के बाद पति ने मारपीट की। इससे गुस्से में आकर उसने यह कदम उठाया।


-----

युवक की मां की तहरीर के आधार पर विवाहिता के खिलाफ अंगभंग समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल युवक का मेरठ स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
-अमित सक्सेना, एसीपी मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed