{"_id":"684b2397e6b8885b440804b4","slug":"advocates-went-on-strike-in-protest-against-the-robbery-of-a-stamp-vendor-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-655997-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: स्टांप विक्रेता के साथ हुई लूट के विरोध में अधिवक्ताओं ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: स्टांप विक्रेता के साथ हुई लूट के विरोध में अधिवक्ताओं ने की हड़ताल
विज्ञापन
गाजियाबाद। लोनी में स्टांप विक्रेता के साथ हुई लूट के विरोध में बृहस्पतिवार को अधिवक्ता न्यायिक और पंजीकरण कार्यों से विरत रहे। अधिवक्ताओं की हड़ताल की वजह से तहसील में एक भी बैनामा नहीं हुआ। दूर-दूर से बैनामा कराने आए लोगों को लौटना पड़ा।
तहसील बार एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष लोमेश भाटी और सचिव संजय कुमार यादव की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया और धरने पर बैठे। लोमेश भाटी ने बताया कि सभी तहसील के अधिवक्ताओं के साथ ऑनलाइन बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि लोनी के साथी विशाल गुप्ता के साथ हुई लूट के आरोपियों को एक दिन के अंदर गिरफ्तार किया जाए नहीं तो तीनों तहसीलों की सुरक्षा बढ़ाई जाए।
उन्होंने बताया कि इसके विरोध में एक दिवसीय हड़ताल भी की गई है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी। हड़ताल के दौरान दिल्ली, नोएडा, इंदिरापुरम, कौशांबी सहित अन्य स्थानों से बैनामा कराने आए लोगों को लौटना पड़ा। एआईजी स्टांप पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि एक दिन में 60 से 70 बैनामें होते हैं। हड़ताल होने के कारण बृहस्पतिवार को एक भी बैनामा नहीं हुआ।