फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Administration accused of ignoring animal lovers

Ghaziabad News: प्रशासन पर लगाया पशु प्रेमियों को अनसुना करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Administration accused of ignoring animal lovers
गाजियाबाद। पीपल फॉर एनिमल संस्था की जिलाध्यक्ष आशिमा ने प्रशासन पर पशु प्रेमियों को अनसुना करने का आरोप लगाया है। गत दिनों कलक्ट्रेट में हुई बैठक में उन्हें और अन्य पशु प्रेमियों को बोलने नहीं दिया गया। वह कुत्तों के काटने की घटनाओं की रोकथाम के लिए अपना सुझाव देना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि यदि पशुओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय होगा तो उनकी संस्था कोर्ट जाएगी।
विज्ञापन

कुत्तों के काटने की घटनाओं पर रोकथाम के लिए दो दिन पहले कलक्ट्रेट सभागार में आरडब्ल्यूए, नगर निगम और पीपल फॉर एनिमल संस्था के पदाधिकारियों के साथ मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने बैठक की। बैठक में नगर निगम और आरडब्ल्यूए को आपसी तालमेल से सोसायटियों में फीडिंग प्वाइंट बनाने का सुझाव दिया था।
विज्ञापन


पीएफए संस्था के सुझाव और मांग
कुत्ते को डंडा नहीं, रोटी दिखाओ।
जहां जन्म हुआ है और जहां पल रहे हैं वहां से हटाया न जाए। परिसर के अंदर फीडिंग प्वाइंट बनाया जाए। स्थल चयन के समय पशु प्रेमियों को भी साथ लिया जाए। नसबंदी की रफ्तार बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed