{"_id":"664d243237fb8cf8980c5914","slug":"accused-of-torturing-a-pregnant-woman-by-holding-her-hostage-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-102888-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गर्भवती महिला को बंधक बनाकर यातनाएं देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गर्भवती महिला को बंधक बनाकर यातनाएं देने का आरोप
विज्ञापन
मुरादनगर। व्यापारियान कॉलोनी में गर्भवती महिला को कई दिनों को तक बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट व यातनाएं देने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को मुक्त कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गाजियाबाद हिंडन विहार कॉलोनी निवासी जाकिर ने अपनी बेटी सुमैया की शादी वर्ष 2020 में मुरादनगर कस्बा निवासी युवक के साथ की थी। सुमैया का आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति दहेज की मांग कर मारपीट करता आ रहा था। इतना ही नहीं ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर एक सप्ताह तक सुमैया को कमरे में बंधक बनाकर रखा, उसके साथ मारपीट व शारीरिक यातनाएं दी। किसी तरह महिला ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गर्भवती महिला को बंधनमुक्त कराया। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।