फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A youth going to meet on Eid was beaten up, FIR lodged against four people

Ghaziabad News: ईद पर मिलने जा रहे युवक को पीटा, चार पर प्राथमिकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
A youth going to meet on Eid was beaten up, FIR lodged against four people
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के गरिमा गार्डन स्थित इकबाल कॉलोनी निवासी उमर को रास्ते में रोककर चार लोगों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामला 21 मार्च की दोपहर का है। पीड़ित ईद पर अपने दोस्तों से मिलने जा रहा था। पुलिस ने क्षेत्र के ही चार युवकों के खिलाफ मंगलवार रात को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

उमर ने पुलिस को बताया कि 21 मार्च को वह नमाज के बाद ईद पर दोस्तों से मिलने के लिए उनके घर जा रहे थे। कॉलोनी के पास ही तहुर, तालिब, शाह आलम और शावेज आदि ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट की। इसके बाद भारी वस्तु को सिर पर दे मारा। इससे वह चोटिल हो गए। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उन्होंने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। ब उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed