फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A young man who came in front of the car was trampled to death

Ghaziabad News: कार के सामने आए युवक को रौंदा, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
A young man who came in front of the car was trampled to death
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के संजय नगर में इंसानियत को बुरी तरह रौंदा गया। डिवाइडर से दूसरी सड़क पर आए 32 वर्षीय अर्धविक्षिप्त युवक को कार सवारों ने रौंद डाला। कार की गति मात्र 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की प्रतीत हो रही है। ऐसे में चालक कार को नियंत्रित भी कर सकता था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। कार के अगले और पिछले पहिये के नीचे रौंदे गए युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि संजय नगर स्थित सेक्टर 23 की एएलटी रोड स्थित फार्च्यून होटल के नजदीक सफेद रंग की एमजी एस्टर कार ने सड़क पार कर रहे युवक को रौंद दिया। चालक साइड के कार के दोनों पहिये युवक के पेट के ऊपर से निकल गए। आसपास के लोगों ने वीडियो जरूर बनाई लेकिन आरोपी को पकड़ने का प्रयास नहीं किया। मौके पर पहुंची मधुबन बापूधाम पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने बताया कि वायरल वीडियो में कार को ट्रेस कर लिया गया है। कार एक निजी कंपनी के नाम है, जल्द ही कार सवारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article