फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A young man was beaten up on suspicion of theft, died during treatment in the hospital

Ghaziabad News: चोरी के शक में युवक की पिटाई, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten up on suspicion of theft, died during treatment in the hospital
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र के कुछ लोग बृहस्पतिवार को घायल युवक को लेकर एमएमजी अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने घायल की हालत गंभीर बताई तो भीड़ मौके से खिसक गई। उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। अस्पताल में चर्चा है कि कुछ लोगों ने चोरी के संदेह में युवक की पिटाई कर दी और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने पिटाई से मौत होने की बात से इन्कार किया है।
विज्ञापन


एमएमजी अस्पताल से नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई कि कुछ लोगों ने गंभीर हालत में एक अज्ञात युवक को इमरजेंसी में भर्ती कराया है। युवक की हालत काफी गंभीर है। ऐसे में उन्होंने घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे लोगों की बाबत जानकारी जुटाई तो कोई नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात युवक की पहचान कराने का प्रयास किया। पुलिस ने आसपास के थानों में सपंर्क किया तो युवक की पहचान नईम निवासी विजयनगर के रूप में हुई।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि घायल युवक की पहचान कर ली गई है। घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी उनके पास कोई ऐसी शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed