फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A woman who had been waiting at the prescription counter for two hours, died after her condition deteriorated.

Ghaziabad News: दो घंटे से पर्ची काउंटर पर इंतजार कर रही महिला की तबीयत बिगड़ी, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
A woman who had been waiting at the prescription counter for two hours, died after her condition deteriorated.
जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल में सोमवार को एक बार फिर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली उजागर हो गई। यहां इलाज के लिए आई 58 वर्षीय महिला की पर्ची बनवाने के इंतजार में ही मौत हो गई। महिला दो घंटे से पर्ची काउंटर पर लाइन में खड़ी थी, तभी अचानक चक्कर आने से जमीन पर गिर पड़ी। मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतका की पहचान छिजारसी गांव निवासी मिथिलेश के रूप में हुई है। वह सुबह करीब 10 बजे बेटी काजल के साथ अस्पताल पहुंची थीं। काजल का कहना है कि उनकी मां की हालत पहले से गंभीर थी। उन्हें तत्काल इलाज की जरूरत थी। पर्ची काउंटर पर भारी भीड़ और अव्यवस्था के कारण दो घंटे बीत जाने के बाद भी पर्ची नहीं बन सकी।
विज्ञापन


काजल के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे के आसपास उनकी मां की तबीयत और बिगड़ गई। वह पर्ची काउंटर के पास ही गिर पड़ीं। इसके बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों और कर्मचारियों की मदद से महिला को इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और अस्पताल में हंगामे की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में इमरजेंसी से लौटाया, कोई एंट्री नहीं

काजल ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि रविवार रात भी मां को अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर आई थीं। वहां केवल प्राथमिक उपचार देने के बाद यह कहकर वापस भेज दिया गया कि सोमवार को ओपीडी में दिखा लेना। काजल का आरोप है कि इस संबंध में अस्पताल के रजिस्टर में एंट्री तक नहीं की गई। काजल ने कहा कि यदि रात में ही उनकी मां को भर्ती कर उचित इलाज दिया गया होता तो जान बच सकती थी। यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल में छह रजिस्ट्रेशन काउंटर होने के बावजूद गंभीर मरीजों के लिए अलग व्यवस्था नहीं है। आभा आईडी से पर्ची बनाने की सुविधा होने के बाद भी काम बेहद धीमी गति से किया जाता है। इससे मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

सीएमएस बोले, दो सदस्यीय टीम करेगी जांच

अस्पताल के सीएमएस राकेश कुमार ने कहा कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। रात की ड्यूटी में तैनात स्टाफ का रोस्टर देखा जाएगा। साथ ही आवश्यक पूछताछ की जाएगी। रजिस्ट्रेशन काउंटर की व्यवस्था सुधारने और सख्ती के निर्देश दिए जाएंगे। मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। इसमें डॉ. पंकज शर्मा और डॉ. चर्म सिंह शामिल हैं। टीम तीन दिन में जांच करके अपनी रिपोर्ट देगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद

जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद

जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद

जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद

जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद

जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद

जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद

जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed