फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A woman, weeping and clinging to her husband's body, gave birth to a son.

Ghaziabad News: पति के शव से लिपटकर रो रही महिला ने दिया बेटे को जन्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
A woman, weeping and clinging to her husband's body, gave birth to a son.
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के सराय नगर अली कालोनी में होटल में मजदूरी करने वाले युवक ने फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली। गर्भवती जमीन पर पड़े शव पर दहाड़े मारकर विलाप कर रही थी। इसी दौरान उसे प्रसव पीड़ा हुई। गर्भवती कमरे में गई और दो मिनट बाद ही उसने बेटे को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा स्वस्थ्य हैं। शिशु के जन्म लेते ही पुलिस ने उसके पिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि जनपद लखीमपुर खीरी के मैगलगंज में रहने वाले ओमपाल(25) सराय नगर अली कालोनी में किराये के कमरे में पत्नी के साथ रहते थे। ओमपाल और उनकी नौ माह की गर्भवती पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बताया गया कि पत्नी प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती करने की बात कह रही थी। जबकि होटल में कप प्लेट साफ करने वाला ओमपाल ड्यूटी से लौटकर भर्ती कराने की बात कह रहा था। दोनों में विवाद होने के चलते ओमपाल अपने कमरे में चला गया। जबकि उनकी पत्नी बरामदे में टहलने लगी। काफी देर तक कमरे में कोई हलचल न होने पर पत्नी ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। कमरा अंदर से बंद था। गर्भवती ने खिड़की से झांककर देखा तो ओमपाल दुपट्टे से बने फंदे पर लटका था। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर ओमपाल को नीचे उतारा। हालांकि जब तक ओमपाल की मौत हो चुकी थी। आसपास के लोगों ने शव को मकान परिसर में रख दिया। गर्भवती पत्नी पति के शव पर विलाप कर रही थी। इसी दौरान उनकी प्रसव पीड़ा बढ़ी। वहां मौजूद महिलाएं गर्भवती को कमरे में ले गई। जहां गर्भवती ने एक स्वस्थ्य बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद पुलिस ने नवजात के पिता के शव को पोस्टामार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


पुलिस ने बुलाए चिकित्सक

नगर कोतवाली की बजरिया चौकी इंचार्ज ने गर्भवती को प्रसव पीड़ा होने पर परिचित महिला चिकित्सक को बुलवाया। हालांकि चिकित्सक के आने से पहले ही गर्भवती ने बेटे को जन्म दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed