{"_id":"6848866ef13ccc326f0a3fdf","slug":"a-teenager-hanged-herself-after-being-scolded-for-watching-mobile-for-a-long-time-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-654664-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: देर तक मोबाइल देखने पर डांटा तो किशोरी ने लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: देर तक मोबाइल देखने पर डांटा तो किशोरी ने लगा ली फांसी
विज्ञापन
मसूरी। परिजनों के साथ छत पर सो रही किशोरी काफी देर तक मोबाइल देखती रही तो बड़े भाई ने डांट दिया और मोबाइल छीन लिया। इससे गुस्साई किशोरी छत से मकान के कमरे में पहुंची और दुपट्टे का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। किशोरी के शव का मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
एसीपी मसूरी लिपी नगायच के मुताबिक क्षेत्र की एक कालोनी निवासी किशोरी अपने बड़े भाई और बहन व विधवा मां के साथ सोमवार की रात छत पर थी। सोने से पहले किशोरी लगातार मोबाइल पर रील देखती रही तो उसके बड़े भाई ने डांट दिया और मोबाइल छीनकर रख लिया। इससे क्षुब्ध किशोरी छत से मकान के कमरे में पहुंची और पंखे से दुपट्टा का फंदा बांधकर आत्महत्या कर ली। रात करीब साढे 11 बजे किशोरी की बड़ी बहन पानी लेने के लिए नीचे मकान में आई तो कमरे का दरवाजा नहीं खुला। पहले तो छोटी बहन को आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब ने देने पर उसने अपने भाई और मां को भी छत से नीचे बुला लिया। तीनों ने जैसे-तैसे कर कमरे की अंदर से कुंदी खोली तो किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला। किशोरी को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि किशोरी कक्षा आठ उत्तीर्ण करके ब्यूटी पॉर्लर का काम सीखने लगी थी। छह वर्ष पूर्व उसके पिता की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। परिवार किराये के मकान में रहता है। एसीपी ने बताया कि किशोरी के शव का मेडिकल परीक्षण कर परिजनों को सौंप दिया है।