फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A speeding car hits a couple riding a bike, injuring the woman.

Ghaziabad News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
A speeding car hits a couple riding a bike, injuring the woman.
मुरादनगर। रावली रोड पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक कार समेत मौके से भाग गया। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ईदगाह कॉलोनी निवासी मेहराज मंगलवार सुबह अपनी पत्नी राहिल के साथ बाइक से मोदीनगर गए थे। दोपहर के समय घर लौटते हुए रावली मार्ग पर मीनारा मस्जिद के निकट सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक से दंपती सड़क किनारे जा गिरे। हादसे में राहिल को गंभीर चोटें आईं, जबकि मेहराज के हाथ और पैर में भी चोट लगी। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed