फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A simple target on 'Mission-2013' from the platform of Maharishi Kashyap Jayanti

महर्षि कश्यप जयंती के मंच से ‘मिशन-2019’ पर साधा निशाना

Wed, 05 Apr 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 05 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
A simple target on 'Mission-2013' from the platform of Maharishi Kashyap Jayanti
Kashyap Jayanti - फोटो : अमर उजाला

महर्षि कश्यप जयंती के जरिए भाजपा के केंद्र व प्रदेश के मंत्री बुधवार को ‘मिशन-2019’ के लोकसभा चुनाव पर निशाना साधते नजर आए।

विज्ञापन


घंटाघर रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में भाजपा के चार विधायक, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, प्रदेश राज्यमंत्री अतुल गर्ग के साथ मेयर अशु वर्मा व कार्यक्रम के आयोजक पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप ने कश्यप समाज को एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


घंटाघर रामलीला मैदान में भारतीय कश्यप निषाद मेहरा आदिवासी महासभा ने इस महारैली का आयोजन किया। महारैली में आए भाजपा के दिग्गजों ने जहां एक ओर विपक्षी पार्टियों के नकारेपन का लोगों को अहसास कराया, वहीं प्रदेश में बहुमत से भी ज्यादा सीटें जीतकर आई योगी सरकार के 15 दिन के कामकाज का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में भाजपा को इस बार ऊंची जातियों के साथ पिछड़े, अति पिछड़े व ओबीसी वर्ग की जातियों का भी भरपूर समर्थन मिला है। यही वजह है कि वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को और मजबूत करने की अपील भी की।

रैली में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली व पंजाब से सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग पहुंचे।महारैली में मुख्य अतिथि व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि महर्षि कश्यप के जीवन से प्रेरणा लेकर देश की सांस्कृतिक व्यवस्था को मजबूत करना होगा। ऋषि-मुनियों व संतों के सिद्धांतों को बढ़ाने का काम भाजपा ने ही किया है।

जब से देश की कमान नरेंद्र मोदी व प्रदेश की कमान योगी आदित्यनाथ ने संभाली है, तब से राजनीतिक व सामाजिक व्यवस्था में तेजी से बदलाव आए हैं। रैली में उन्हाेंने कश्यप समाज का आभार भी जताया कि समाज के एकजुट होने पर ही भाजपा को यह अभूतपूर्व जीत मिली। 

संजीव बालियान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों का कर्ज माफ कर उन्हें बड़ी राहत दी। 80 प्रतिशत सीमांत व लघु किसानों को फायदा हुआ है। प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम होने लगी है। महिलाएं अब खुद को सुरक्षित महसूस करने लगी है।

प्रदेश के राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि नरेंद्र कश्यप के भाजपा में आने से उनकी जीत आसान हुई। अब सरकार में उन्हें जिन मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उन पर वह पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। पूरी ईमानदारी से समाज और देश की सेवा करूंगा।


उन्होेंने महर्षि कश्यप की जयंती के इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए पूर्व राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप को बधाई भी दी।महारैली में आए ये दिग्गज:महर्षि कश्यप जयंती में भाजपा के विजयी विधायक मंजू सिवाच, अजीत पाल त्यागी, सुनील शर्मा,

बागपत के सांसद डा. सत्यपाल सिंह, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, मेयर अशु वर्मा, हरियाणा के कश्यप समाज के अध्यक्ष देशराज कश्यप, संजय कश्यप, पूर्व मंत्री हीरा लाल कश्यप, पवन कश्यप, ओम पाल कश्यप, ओम प्रकाश कश्यप आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed