फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A pet dog scratched a two and a half year old girl playing near the lift.

Ghaziabad News: लिफ्ट के पास खेल रही ढाई साल की बच्ची को पालतू कुत्ते ने नोचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
A pet dog scratched a two and a half year old girl playing near the lift.
लोनी। भारत सिटी सोसायटी में पिता के साथ गृह प्रवेश समारोह में जा रही ढाई साल की बच्ची पर पालतु कुत्ते ने हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। बच्ची के पिता की ओर से कुत्ता मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


भारत सिटी सोसायटी के फेज 2 स्थित फ्लैट संख्या 1104 निवासी शिव कुमार मिश्रा ने मामले में केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 8ः45 बजे वह पत्नी और दो बेटी सताक्षी और श्रीजा के साथ सोसायटी में ही रहने वाले अपने मित्र के बी-1 स्थित फ्लैट 408 में गृह प्रवेश समारोह में जा रहे थे। लिफ्ट के पास इंतजार करते समय उनकी बेटियां खेल रहीं थी। तभी सोसायटी के ही एक व्यक्ति अपना पालतू कुत्ता लेकर वहां पहुंचे।
विज्ञापन

उनके पालतू कुत्ते ने अचानक उनकी ढाई साल की बेटी श्रीजा पर हमला कर दिया। बच्ची के चेहरे पर कई जगह नोच कर गहरे जख्म कर दिए। किसी तरह कुत्ते को हटाकर बच्ची को बचाया गया। बृहस्पतिवार देर रात टीला मोड़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डाॅ. अनुज कुमार ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। नगर निगम में कुत्ते का पंजीकरण है या नहीं इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कुत्ता मालिक के खिलाफ जताई नाराजगी
बृहस्पतिवार रात हुई घटना के बाद सोसायटी के लोगों में काफी नाराजगी है। सोसायटी के व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो शुक्रवार सुबह सोसायटी में लोग एकजुट हुए। लोगों ने इस खतरनाक कुत्ते को सोसायटी से हटाने की मांग की है। लोगों ने कहा कि सोसायटी में पालतू कुत्ते का नियम बना हुआ है लेकिन फिर भी लोग अपने कुत्ते को बिना मजल पहनाए बाहर घुमाते हैं। जिससे आए दिन इस तरह की घटना हो रही है।


पालतू कुत्तों के लिए सोसायटी में नियम बनाए हुए हैं। बावजूद इसके लोग नियमों का अनुपालन नहीं करते। आरडब्ल्यूए के पास ऐसा कोई अधिकार भी नहीं जिसके आधार पर वह कोई कदम उठा सके। सोसायटी में घटी घटना बेहद दुखद है। यह मामला पुलिस के पास है वह अपने स्तर से कार्रवाई करेगी।
- हर्ष नारायण सिंह, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed