फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A man who went for an evening walk was attacked by stray dogs and injured

Ghaziabad News: शाम को टहलने निकले व्यक्ति पर लावारिस कुत्तों ने किया हमला, घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
A man who went for an evening walk was attacked by stray dogs and injured
इंदिरापुरम। न्यायखंड स्थित विधायक कॉलोनी निवासी व्यक्ति पर लावारिस कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया। व्यक्ति ने भागने की कोशिश की तो कुत्तों ने पैर को जबड़े से पकड़ लिया। कुत्ते ने उनके पैर पर तीन जगह काटकर घायल कर लिया। पीड़ित के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को कुत्तों से बचाया। घटना रविवार शाम को हुई और इसके बाद से कॉलोनी में कुत्तों को लेकर डर का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी विजय पांडे (50) ने बताया कि वह रविवार शाम करीब छह बजे घर के बाहर घूमने के लिए निकले थे। घर से कुछ दूर जाते ही कुछ लावारिस कुत्तों के झुंंड ने उनके ऊपर भौंकना शुरू कर दिया। वह तेज कदम चलकर बचने का प्रयास करने लगे तो कुत्तों ने उन्हें घेर लिया। भागे तो कुत्ते ने पैर को जबडे़ में भर लिया और एक के बाद एक तीन बार काटा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

वहीं, कॉलोनी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनुपम शुक्ला ने बताया कि कॉलोनी का आतंक दिन-प्रतिदिन कॉलोनी में बढ़ता जा रहा है। आए दिन किसी न किसी व्यक्ति को कुत्ते काट रहे हैं। सोमवार को भी कॉलोनी में आए दो बच्चों को कुत्ते ने काट लिया था। इसकी शिकायत नगर निगम से की गई है। अधिकारी भी कुत्तों को पकड़ने का आश्वासन देकर टाल देते है, लेकिन कोई स्थाई समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-वर्जन-
जहां से भी लावारिस कुत्तों की शिकायत मिलती है, वहां टीम के साथ गाड़ी जाती है और कुत्तों को पकड़ा जा रहा है। - डॉ. अनुज कुमार, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed