{"_id":"6ac2bd0ddf8e0140530e2267","slug":"a-major-ev-charging-hub-will-be-built-in-sahibabad-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-24982-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: साहिबाबाद में बनेगा ईवी चार्जिंग का बड़ा हब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: साहिबाबाद में बनेगा ईवी चार्जिंग का बड़ा हब
विज्ञापन
साहिबाबाद। इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर निगम साहिबाबाद क्षेत्र में ईवी चार्जिंग का बड़ा नेटवर्क तैयार करने की योजना बना रहा है। निगम करीब 20 चार्जिंग पॉइंट बनाने के लिए करहेड़ा गांव में जमीन तलाश रहा है। इन पॉइंट से निजी इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ शहर में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों को भी चार्ज करने की सुविधा होगी। इससे टीएचए में ईवी चालकों को चार्जिंग के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। निगम अधिकारियों के अनुसार चार्जिंग पॉइंट बनाने के लिए जमीन की तलाश चरणबद्ध तरीके से जारी है।
सहायक अभियंता निर्माण विभाग गणेशी लाल ने बताया कि निगम की योजना के तहत साहिबाबाद के करहेड़ा में चार्जिंग पॉइंट विकसित किए जाएंगे। इस कार्य को करने के लिए करीब तीन करोड़ रूपये खर्च करने की योजना बनाई गई है।
करहेड़ा गांव में चार्जिंग पॉइंट बनाने के लिए ऐसी जगह की तलाश जारी है जहां पर निजी वाहनों के साथ बसों को चार्ज करने के लिए ले जाना आसान हो। निगम का उद्देश्य है कि एक स्थान पर चार्जिंग सुविधा होने से इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को वाहन चार्ज करने में आसानी होगी। उन्हें वाहनों को चार्ज करने के लिए अलग-अलग स्थान पर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वर्तमान में ट्रांस हिंडन में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ई-रिक्शा, इलेक्ट्रिक कार और अन्य निजी इलेक्ट्रिक वाहनों के अलावा सार्वजनिक परिवहन में भी इलेक्ट्रिक बसों का इस्तेमाल बढ़ रहा है। ऐसे में चार्जिंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने पर वाहन चालकों को परेशानी होती है। कई वाहन चालकों को चार्जिंग के लिए दूसरे क्षेत्रों में जाना पड़ता है।
निगम की योजना लागू होने के बाद इस समस्या में कमी आने की उम्मीद है। इसपर शहर में चलने वाली इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीएसआरटीसी एवं एमडी सिटी बस सेवा केसरी नंदन चौधरी ने बताया कि शहर में सिटी बसों की संख्या बढ़नी है। इसके लिए नगर निगम से चार्जिंग स्टेशन की सुविधा कराने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि अभी सिटी बसों को डेढ़ सौ से 200 किलोमीटर चलने के बाद चार्ज करना पड़ता है। इसके लिए बसों को वापस बहरामपुर स्थित चार्जिंग स्टेशन पर जाना पड़ता है। जिसमें अधिक समय लगता है। इसके लिए एक और चार्जिंग स्टेशन बनाने की मांग की गई है।
प्रमुख मार्गों पर सुविधा देने की तैयारी
चार्जिंग स्टेशन ऐसे स्थानों पर विकसित करने की तैयारी है, जहां दिनभर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। इससे वाहन चालकों को चार्जिंग के लिए मुख्य मार्ग से दूर नहीं जाना पड़ेगा। निगम की ओर से स्थानों का चयन करते समय यातायात, उपलब्ध जमीन और बिजली कनेक्शन की सुविधा को भी ध्यान में रखा जाएगा।
प्रदूषण कम करने में मिलेगी मदद
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलने से पेट्रोल और डीजल वाहनों पर निर्भरता कम होगी। इससे प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी। चार्जिंग स्टेशन का नेटवर्क तैयार होने के बाद साहिबाबाद में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।