फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A house suddenly collapsed in Ghaziabad, a child buried under the debris

Ghaziabad: अचानक भरभराकर गिरा मकान, मलबे में एक बच्चा दबा; दंपती को आई चोट, अस्पताल में भर्ती

Fri, 16 Aug 2024 11:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 16 Aug 2024 11:43 AM IST
सार

थाना लोनी बॉर्डर कृष्णा विहार फेस 2 में एक मकान अचानक भरभराकर गिर गया। जिसके मलबे में एक बच्चा दब गया। वहीं, पति-पत्नी को चोट आई है। मौके पर पहुंची बचाव दल की टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।  

विज्ञापन
A house suddenly collapsed in Ghaziabad, a child buried under the debris
अचानक गिरा मकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना लोनी बॉर्डर कृष्णा विहार फेस 2 में एक मकान अचानक भरभराकर गिर गया। जिसके मलबे में एक बच्चा दब गया। वहीं, पति-पत्नी को चोट आई है। मौके पर पहुंची बचाव दल की टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डायल 112 द्वारा थाना लोनी बॉर्डर पर सूचना प्राप्त हुई कि कृष्णा विहार फेस 2 में एक मकान गिर गया है। जिसमें एक बच्चा दब गया है। सूचना पर मौके पर पहुंच कर जानकारी की गई तो वह 35 गज का मकान मनोज कुमार पुत्र अशोक का है, जो गली नंबर 2 बंटी पानी वाले के पास कृष्ण विहार फेस 2 सेवा धाम थाना लोनी बॉर्डर में है। जिसमें गार्डर/पटिया पड़े हुए थे और जर्जर स्थिति में था। अचानक मकान गिर गया। जिसमें मनोज कुमार उम्र 28 वर्ष व उनकी पत्नी रेनू उम्र करीब 27 वर्ष को सिर में चोट व बेटा दिव्यांश उम्र करीब डेढ़ वर्ष चोटिल हो गए। मनोज कुमार का प्राथमिक उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया गया और रेनू, दिव्यांश को ज़ीटीबी अस्पताल में ले जाया गया। रेनू के सिर में व दिव्यांश को गुम चोटे आईं हैं, जिनका जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed