फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A case registered against controversial priest of Dasna Devi temple Yati Narsinghanand

Ghaziabad: यति नरसिंहानंद के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज, वीडियो में पीएम मोदी पर की थी अभद्र टिप्पणी

Wed, 09 Nov 2022 12:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 09 Nov 2022 12:47 PM IST
सार

यति नरसिंहानंद सरस्वती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और यति के खिलाफ मंगलवार को एक और एफआईआर दर्ज की है। डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती ने एक कार्यक्रम में कहा 'जो आज मोदीजी कर रहे हैं, अपने समय में यही पृथ्वीराज चौहान ने किया था। 

विज्ञापन
A case registered against controversial priest of Dasna Devi temple Yati Narsinghanand
यति नरसिंहानंद गिरी से बात करते हुए एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर और डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती ने एक कार्यक्रम में कहा 'जो आज मोदीजी कर रहे हैं, अपने समय में यही पृथ्वीराज चौहान ने किया था। किसी भी हिन्दू को जीवित नहीं छोड़ा था। किसी भी राजा की लड़की नहीं छोड़ी थी। सबकी लड़की उठा रहा था। यहां तक की भाई की लड़की उठा ली। 
विज्ञापन


राजपूतों के सारे योद्धाओं को मार दिया। लेकिन मुसलमान को मारा नहीं। इसे (गौरी को) बार-बार महान बनने के लिए छोड़ता रहा। आखिर में उसको मुसलमान ने ही मारा। यही गांधीजी ने किया। आज यही काम मोदीजी कर रहे हैं। और आज हम पृथ्वीराज चौहान और मोदीजी का गुणगान कर रहे हैं। 
विज्ञापन


जयचंद कितना महान व्यक्ति था, ये बाद में पता चलेगा। हिंदुओं को गुलामी की आदत है। ये वो देश है, जहां पर पृथ्वीराज चौहान, गांधी महान हो जाते हैं। नाथूराम गोडसे, वीर सावरकर को यहां पर गाली दी जाती है। व्यक्तिगत रूप से मैं जयचंद के साथ था और रहूंगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


यति नरसिंहानंद सरस्वती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और यति के खिलाफ मंगलवार को एक और एफआईआर दर्ज की है।

वीडियो का संज्ञान लेकर की रिपोर्ट दर्ज 

एसपी देहात डा ईरज राजा ने कहा, 'सोशल मीडिया में एक वीडियो सामने आई है। इसमें यति नरसिंहानंद गिरि प्रधानमंत्री व अन्य महापुरुषों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने आईपीसी की धारा 153 ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 295 ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर किया गया कार्य) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। 

यति ने दी सफाई
मामले में यति नरसिंहानंद गिरि ने कहा, 'मेरे वीडियो को काट-छांटकर वायरल किया गया है। मैं एक योद्धा के रूप में पृथ्वीराज चौहान का सम्मान करता हूं। लेकिन, मुहम्मद गौरी को जीवित छोड़ने जैसे कार्यों पर मैं उनका समर्थन नहीं कर सकता।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed