{"_id":"6452b4b57157907b18019c87","slug":"97-thousand-cheated-in-the-name-of-discontinuing-health-policy-from-software-engineer-ghaziabad-news-c-30-1-96863-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर से हेल्थ पॉलिसी बंद करने के नाम पर 97 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर से हेल्थ पॉलिसी बंद करने के नाम पर 97 हजार ठगे
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर अपराधी एक महिला ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कॉल कर हेल्थ पॉलिसी एक्टिवेट होने की बात कहकर क्रेडिट कार्ड से 97 हजार रुपये की खरीदारी कर ली। शातिर ने खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताकर मोबाइल पर आए मेसेज का नंबर पूछकर ठगी की वारदात की।
कविनगर क्षेत्र निवासी शिवानी का कहना है कि उनके पास एक अनजान नंबर के एक महिला की कॉल आई। कॉलर ने खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताकर बातचीत शुरू की और विश्वास दिलाने के लिए उसने उनके क्रेडिट कार्ड के आखिरी नंबर बताए। इसके बाद उसने कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड पर एक हेल्थ पॉलिसी चल रही है। उन्होंने मना किया तो उसने उसे डिएक्टिवेट करने के लिए मेसेज में आए नंबर को पूछा, जो उन्होंने बता दिया। इसके बाद उनके मोबाइल पर उनके क्रेडिट कार्ड से करीब 97 हजार रुपये की खरीदारी होने का मेसेज आ गया। उनका कहना है कि जबकि उन्होंने यह ट्रांजेक्शन नहीं की थी। मामले में उन्होंने साइबर सेल में शिकायत कर कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।