{"_id":"661f01c8eff8ab50020e3c14","slug":"75-disabled-and-elderly-people-voted-from-home-on-the-first-day-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-355702-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पहले दिन 75 दिव्यांग और बुजुर्गों ने दिया घर से वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पहले दिन 75 दिव्यांग और बुजुर्गों ने दिया घर से वोट
विज्ञापन
गाजियाबाद। घर-घर जाकर मतदान कराने के अभियान के पहले दिन जिले के 75 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया। घर से वोट करके बुजुर्गों और दिव्यांगों ने खुशी जताई। सबसे अधिक साहिबाबाद विधानसभा में 30 दिव्यांग और 85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं ने मतदान किया।
इसके अलावा लोनी विधानसभा में 11, मुरादनगर विधानसभा में 23, गाजियाबाद विधानसभा में सात और धौलाना विधानसभा में चार लोगों ने मतदान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार से घर-घर शुरू हुआ अभियान 20 अप्रैल तक चलेगा। बीच में 17 अप्रैल को रामनवमी का अवकाश रहेगा। उसके बाद 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक सुबह 09:00 बजे शाम 05:00 बजे तक मतदान होगा। एडीएम एलए शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि बागपत लोकसभा सीट मोदीनगर में 20 मतदाताओं ने मतदान किया है। इनको मिलाकर 95 मतदाताओं ने पहले दिन मतदान किया है। इसके लिए 12 टीमें लगाई गई हैं जिसमें दो रिजर्व टीम है।
सरकारी कर्मचारियों की भी मतदान प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हुई। उनके लिए प्रशिक्षण केंद्र पर ही मतदान की सुविधा है। मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण भी मंगलवार से शुरू हुआ वहां भी सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हो रहा है। कलक्ट्रेट में भी हेल्प डेस्क बनाई गई है। इस बार 15 हजार से अधिक सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वह सभी कर्मचारी बैलेट पेपर के जरिए मतदान करेंगे। आईटीएस मोहननगर में छह विधानसभा सहित एक अलग से पोस्टल बैलेट मतदान केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा जिला मुख्यालय में वेयर हाउस में भी मतदान केंद्र बनाया गया है। जहां पर पुलिसकर्मी और अन्य मतदान कर्मचारी मतदान करेंगे।