फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   70 thousand more people will get free treatment

Ghaziabad News: 70 हजार और लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
70 thousand more people will get free treatment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। जिले के 70 हजार और लोग अब आयुष्मान योजना से जोड़े जाएंगे। शासन ने स्वास्थ्य विभाग को इन पात्रों का डाटा भेज दिया है। इसमें आशा, आंगनबाड़ी समेत अंत्योदय, श्रम विभाग की योजना से जुड़े लोग शामिल हैं, जो सालों से पात्रता की सूची से जोड़ने जाने की मांग कर रहे थे। सोमवार से इन लोगों के आयुष्मान कार्ड बनेंगे। जिले में 21 निजी अस्पतालों में ये मरीज पांच लाख तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे।
वर्ष 2018 में आयुष्मान योजना शुरू की गई। शासन में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जिले के करीब 3.55 लाख लोग इस योजना से जुड़े हैं, जिन्हें आयुष्मान कार्ड बनाकर दिया गया है। समय के साथ शुरुआती पात्रता सूची में 70 साल से अधिक के बुजुर्ग, छह यूनिट वाले राशन कार्ड धारक, मान्यता प्राप्त पत्रकार समेत अन्य लोगों को इस योजना से जोड़ा गया।
विज्ञापन


अब शासन ने जिले को 70 हजार नए पात्रों का डाटा उपलब्ध कराया है। यह डाटा ऐसे लोगों का है, जिनमें बेहद जरूरत वाले अंत्योदय कार्ड धारक, श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों के अलावा आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं। पोर्टल पर सभी के नाम, पतों की सूची उपलब्ध कराई गई है। आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेजों के जरिए पात्र लोग अपने कार्ड बनवा सकते हैं। सोमवार से इसके लिए शिविर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पात्रता सूची में जोड़े गए हैं ये लोग-
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी साहिका, आशा कार्यकर्ता, श्रम विभाग में पंजीकृत व योजना में चिह्नित, अंत्योदय राशन कार्ड धारक, पात्रता गृहस्थी राशन कार्ड के चिह्नित व्यक्ति, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड में 60 वर्ष वाले व्यक्तियों को सूची में जोड़ा गया है। ऐसे 70 हजार लोग योजना से जोड़े जाएंगे।
-कार्ड बनवाने के लिए यहां करें संपर्क-

-नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर/ग्राम सचिवालय।

-आशा/एएनएम की मदद।

-नजदीकी सीएचसी, पीएचसी, जनसेवा केंद्र।

----------------------------
-ये दस्तावेज हैं जरूरी-
-राशन व आधार कार्ड।

-आधार से लिंक मोबाइल नंबर।

-पैनल में शामिल हैं ये अस्पताल-
एटमॉस हॉस्पिटल, ब्लूम हॉस्पिटल, दया, दीप, देव नंदिनी, जीएस मेडिकल, ज्ञान संजीवनी, होशियारी देवी, मां गंगा ट्रामा सेंटर, मधु हॉस्पिटल, नेत्र ज्योति, प्रयाग, रामा मेडिकल, सरस्वती मेडिकल, शोभा आनंद, श्री सिद्धी विनायक, सनराइज हॉस्पिटल।


-इन सरकारी अस्पतालों में भी है आयुष्मान का पैनल-
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिखैड़ा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखुवा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सपनावत, जिला अस्पताल।

-पात्र और उपचारित मरीजों की स्थिति-
आयुष्मान कार्ड धारक- 3,55,384

उपचार पाने वाले लाभार्थी- 67,821

प्राइवेट में उपचारित- 59,713

सरकारी में उपचारित- 8,108

-बयान-
शासन से 70 हजार लोगों का डाटा मिला है, जो आयुष्मान योजना से जोड़ा जाएगा। आयुष्मान पात्रों को पांच लाख रुपये तक निशुल्क उपचार का प्रावधान है।- डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed