फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   56.26 percent voting at BJP candidate's booth and 74 percent voting at alliance candidate's booth.

Ghaziabad News: भाजपा प्रत्याशी के बूथ पर 56.26 तो गठबंधन प्रत्याशी के बूथ पर 74 फीसदी मतदान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
56.26 percent voting at BJP candidate's booth and 74 percent voting at alliance candidate's booth.
गाजियाबाद/साहिबाबाद। भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के बूथ पर जहां 56.26 फीसदी वोट पड़े हैं वहीं, गठबंधन प्रत्याशी डॉली शर्मा के बूथ पर 74 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। गाजियाबाद की सबसे बड़ी विधानसभा क्षेत्र साहिबाबाद में विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुनील शर्मा के बूथ पर भी मतदान का आंकड़ा 60 फीसदी के अंदर रहा। इनके बूथ पर 57.2 फीसदी वोट पड़े हैं।
विज्ञापन

गाजियाबाद लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को हुए मतदान का प्रतिशत 50 फीसदी से भी कम रहने पर प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। सभी दल बूथों पर हुए मतदान की रिपोर्ट पर मंथन कर रहे हैं। किसके बूथ पर कितने मतदाताओं ने वोट किया। मतदान प्रतिशत क्यों कम रहा, समीक्षाएं हो रही हैं और जीत-हार का गुणा- गणित लगाया जा रहा है। मतदाताओं को बूथों तक लाने की जिम्मेदारी निभाने वाले अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं से जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

साहिबाबाद के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा का बूथ नंबर 355 वसुंधरा सेक्टर-5 स्थित एनएन मोहन स्कूल में था। इस बूथ पर कुल 1008 मतदाता थे, इसमें से 572 लोगों ने ही मतदान किया। वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के बूथ संख्या 826 पर कुल 758 वोट थे जिसमें 400 लोगों ने वोट किया। यहां 52.77 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी डाॅली शर्मा का बूथ सूर्यनगर स्थित प्लेटिनम स्कूल में था। यहां कुल 1152 मतदाताओं में से 856 मतदाताओं ने मतदान किया।भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग का बूथ जैनमती स्कूल कविनगर में था। उनके बूथ नंबर 401 पर 1102 मतदाताओं में से 620 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां 56.26 फीसदी वोट पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed